एक्सप्लोरर

मॉक ड्रिल का जिक्र कर संजय निरुपम बोले, 'हमें तैयार रहने की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तान...'

Sanjay Nirupam On Mock Drill: देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार ( 7 मई) को मॉक ड्रिल होने जा रही है. संजय निरुपम ने पाकिस्तान पर एक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है.

पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद केंद्र सरकार सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से चौकस है. 7 मई को भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल होने वाली है. इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने दावे के साथ कहा कि हमें तैयार रहने की जरूरत है क्योंकि, आने वाले दिनों में भारत पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करेगा. 

संजय निरुपम ने मंगलवार (06 मई) को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं. इसका मतलब है कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. ऐसे समय में हम सभी को तैयार रहने की जरूरत है. सरकार की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.''

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की टिप्पणी पर क्या बोले निरुपम?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की टिप्पणी पर संजय निरुपम ने कहा, ''यह भारत सरकार की सख्त नीतियों का परिणाम है. दुश्मन देश पर सख्ती दिखाना जरूरी है. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या की गई और आतंकी फरार हो गए. अब केवल आतंकियों को पकड़ना और सजा देना ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को भी हमेशा के लिए नष्ट करना होगा. देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है और जनता अपनी सरकार के साथ खड़ी है.''

कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं- संजय निरुपम

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना मामले में शिंदे गुट के नेता ने कहा, ''कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह समय रैना ही क्यों न हो. उनके यूट्यूब वीडियो पर देशभर में विरोध हुआ और जांच एजेंसियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की. ऐसे में समय रैना का देश छोड़कर भाग जाना और पुलिस जांच में सहयोग न करना गलत है. अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए. एक नागरिक के रूप में समय रैना को जांच प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए और कानून का सम्मान करना चाहिए. कानून सबके लिए समान है.''

'कांग्रेस शासित राज्यों की हालत बहुत ज्यादा खराब'

एक सवाल के जवाब में शिवसेना नेता निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करने वालों को यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस शासित राज्यों की हालत बहुत ज्यादा खराब है. उन्होंने कहा, ''हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा. कर्नाटक की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. तेलंगाना, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी स्थिति ठीक नहीं है. यह कांग्रेस की खराब आर्थिक योजना और प्रबंधन का नतीजा है, जिससे राज्य आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है.

सीबीआई निदेशक की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि CBI एक निष्पक्ष जांच एजेंसी है, जिसके निदेशक की नियुक्ति एक उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा की जाती है. इस कमेटी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी सदस्य होते हैं. सभी अपनी बात रखते हैं, लेकिन अंतिम फैसला पीएम का होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget