एक्सप्लोरर

'अजित पवार हमें रोक भी नहीं पाएंगे...', NCP प्रमुख के मुसलमानों वाले बयान पर बोले संजय निरुपम

Maharashtra Politics: संजय निरुपम ने शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि वे एक दिन मातोश्री में बालासाहेब की तस्वीर के साथ में औरंगजेब की तस्वीर लगाएंगे.

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय निरुपम प्रेस ने डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. संजय निरुपम ने कहा कि अजित पवार ने जो कहा उसमें सुधार करना चाहेंगे, जो मुसलमान देश भक्त हैं और मुजाहिदीन नहीं हैं उसके साथ हम खड़े रहेंगे. लेकिन मुसलमान के नाम पर दंगा भड़काने वाले ऐसे मुसलमान पर हम आंख उठाएंगे और अजित पवार हमें रोक भी नहीं पाएंगे.

संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नागपुर दंगे पर हम शिवसेना की तरफ से भूमिका रखते है कि दंगाइयों की संपत्ति जब्त कर उन्हें बेचा जाए या उन पर बुलडोजर करवाई होनी चाहिए. वहीं, संजय निरुपम ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की रिपोर्ट का स्वागत किया और कहा कि दिशा सालियन के इस केस को सुशांत से नहीं जोड़ना चाहिए वो अलग मामला है. 

उद्धव गुट को राज्य के तैमूर की चिंता- संजय निरुपम

संजय निरुपम ने शिवसेना-यूबीटी पर हमला करते हुए कहा, ''आज संजय राउत ने कहा है कि देश के पीएम से मिलने करीना और सैफ गए थे तब उनको ज्यादा चिंता तैमूर की थी. मुझे नहीं पता उनकी यह जानकारी खुद तैमूर ने दी या करीना ने दी. लेकिन अब लगता है संजय राउत और उद्धव गुट को राज्य के तैमूर की ज्यादा चिंता है.''

संजय निरुपम ने आगे कहा कि इन्होंने जो बयान दिया कि नागपुर दंगे में हिंदू भी थे इसका मैं विरोध करता हूं. नागपुर में आक्रमण जैसा माहौल था. उसमें शामिल सारे लोग फहीम खान और उसका मेंटर सोशल मीडिया पर मुजाहिदीन बनाने के लिए फंड इक्कठा करता है. और उनके समर्थन में उद्धव का पूरा खानदान खड़ा हो गया है. बहुत जल्द उद्धव के नए भगवान औरंगजेब होंगे. 

घर में औरंगजेब की तस्वीर लगाएंगे उद्धव- संजय निरुपम

उद्धव पर हमलावर अंदाज में संजय निरुपम ने कहा, ''मातोश्री में बहुत जल्द उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के बगल में औरंगजेब की तस्वीर लगाने वाले हैं. इस तरह की इनकी भूमिका है. मुस्लिम वोटों के लिए लाचार होकर इसी तरह अगर वो अपना कार्यक्रम जारी रखेंगे तो उनको विधानसभा से भी बुरा झटका लगेगा.'' 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट और गरहाया! जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: LPG संकट और गरहाया! जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
महाराष्ट्र: 5 राज्यों में चुनावों पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बड़ा दावा, बोले- 'एनडीए पूरी ताकत के साथ...'
महाराष्ट्र: 5 राज्यों में चुनावों पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बड़ा दावा, बोले- 'एनडीए पूरी ताकत के साथ...'
मुंबई मेयर के VIP कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, BMC ने गाड़ी से हटाई लाल-नीली बत्ती
मुंबई मेयर के VIP कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, BMC ने गाड़ी से हटाई लाल-नीली बत्ती
महाराष्ट्र में धर्मांतरण बिल पर ओवैसी ने जताया विरोध, शिंदे गुट बोला- 'अपने मौलानाओं को...'
महाराष्ट्र में धर्मांतरण बिल पर ओवैसी ने जताया विरोध, शिंदे गुट बोला- 'अपने मौलानाओं को...'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: INLD के दो विधायकों ने लिया बड़ा फैसला, बदल गया जीत का आंकड़ा
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: INLD के दो विधायकों ने लिया बड़ा फैसला, बदल गया जीत का आंकड़ा
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
क्या है यूपी सरकार की 'बीसी सखी' योजना, इसमें महिलाओं की कैसे होती है कमाई?
क्या है यूपी सरकार की 'बीसी सखी' योजना, इसमें महिलाओं की कैसे होती है कमाई?
First Aid For Food Choking: रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
Embed widget