एक्सप्लोरर

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पार्टी से किया निष्कासित

Sanjay Nirupam Expelled: संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इससे पहले पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से संजय निरुपम का नाम हटा दिया था.

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम को कांग्रेस ने बुधवार (3 अप्रैल) को पार्टी से निकाल दिया . उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया. पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के चलते निरुपम पर कार्रवाई की गाज गिरी है. दरअसल, उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संजय निरुपम ने टिप्पणी कर दी थी. उनके बयान पार्टी को ठीक नहीं लगे.

शिवसेना (अविभाजित) से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संजय निरुपम ने साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था. महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को ही पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास किया था.

संजय निरुपम का ट्वीट

इससे पहले संजय निरुपम ने ट्वीट किया, ‘‘गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी मेरे लिए कागज-कलम और ऊर्जा बर्बाद ना करे. इसका इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए होना चाहिए. मैंने पार्टी को जो समय सीमा दी थी वह आज खत्म हो रही है. मैं कल अपने अगले कदम के बारे में बताऊंगा.’’ 

नाना पटोले ने क्या कहा?

निरुपम को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक दो दिनों में फैसला ले लिया जाएगा. 

इस सीट से टिकट चाहते थे संजय निरुपम?

बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई की छह लोकसभा सीट में से मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट समेत चार के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद निरुपम ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा था. निरुपम उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

मुंबई उत्तर से सांसद रह चुके निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को शिवसेना (यूबीटी) के आगे दबाव में झुकना नहीं चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में एकतरफा उम्मीदवार उतारने के शिवसेना (यूबीटी) के फैसले को स्वीकार करना कांग्रेस को बर्बाद करने की अनुमति देने के समान है. 

इस बीच, सीट बंटवारे को लेकर महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगियों के बीच कथित गतिरोध के बारे में पटोले ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी. एमवीए की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सांगली, भिवंडी और मुंबई में कुछ सीट चाहती है. हम उन्हें हासिल करने के लिए काम करेंगे.’’ 

उद्धव ठाकरे का MVA नेताओं को संदेश, 'अगर कांग्रेस मुंबई नॉर्थ से...', राजू शेट्टी को दिया झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget