एक्सप्लोरर

मराठी ना जानने पर वेटर को मारा थप्पड़ तो मनसे पर भड़के संजय निरुपम, देवेंद्र फडणवीस से की यह मांग

Maharashtra Politics: नवी मुंबई के एक रेस्तरां का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक वेटर को मराठी न बोलने पर मारते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर संजय निरुपम ने कार्रवाई की मांग की है.

Maharashtra News: शिंदे गुट की शिवसेना (Shivsena) के नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने नवी मुंबई के एक रेस्तरां का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें एक वेटर पर कुछ लोग केवल इसलिए हमला कर देते हैं क्योंकि उसे मराठी नहीं आती है. लोग उसपर मराठी बोलने का दबाव डालते हैं. संजय निरुपम ने दावा किया कि हमला करने वाले राज ठाकरे की पार्टी मनसे के लोग हैं. निरुपम ने साथ ही तंज कसते हुए कहा कि, ''मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन देने का मतलब यह नहीं है कि उसे गरीब को मारने का लाइसेंस मिल गया है.''

संजय निरुपम ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मामले में कार्रवाई की मांग की है. संजय निरुपम ने कहा, ''यह वीडियो नवी मुंबई का है. कल का है. एक महीने पहले एक मज़दूर रोटी की तलाश में यहां आया. एक रेस्टोरेंट में उसे वेटर की नौकरी मिल गई. मनसेवाले कह रहे हैं कि तुम मराठी बोलो. इतना फ़ास्ट लर्नर होता तो रोज़गार के लिए दर-दर भटकता ? महाराष्ट्र में मराठी भाषा सबको बोलनी चाहिए.''

संजय निरुपम ने डिप्टी सीएम से की कार्रवाई की मांग
संजय निरुपम ने आगे कहा, ''इस भाषा के सम्मान के प्रति हम सब वचनबद्ध हैं लेकिन इसके लिए क़ानून हाथ में लेना,गुंडागर्दी करना और किसी गरीब को पीटना यह सब महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति को कलंकित करता है. निवेदन है कि राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस मामले का संज्ञान लें और कार्रवाई करें. किसी ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन दिया इसका अर्थ यह नहीं है कि उसे गरीब मज़दूरों को सरेआम पीटने का लाइसेंस मिल गया है. तातड़ी ने कार्रवाई झाली पाहिजे.''

मराठी ना आने पर वेटर को जड़ दिए गए थप्पड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रेस्तरां में घुसते हैं और वेटर से पूछते हैं कि वह मराठी क्यों नहीं बोल रहा है. वह कहता है कि उसे मराठी नहीं आती है. इस पर चार-पांच लोग उसे चांटा मारना शुरू कर देते हैं और उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगते हैं. उसे धमकाते हुए कहते हैं कि उसे यहां मराठी बोलनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने खत्म किया अनशन, मांगों को लेकर सरकार से क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget