एक्सप्लोरर

सैफ अली खान मामले में FIR की कॉपी आई सामने, 'तुम्हें कितने चाहिए, एक करोड़...'

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अब इस एफआईआर की कॉपी सामने आई है. इसके मुताबिक, आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की.

Saif Ali Khan Knife Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अब इस दो पन्नों की एफआईआर की कॉपी सामने आई है. इसके मुताबिक, आरोपी ने हमले के दौरान एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. 

हमले के मामले में सैफ अली खान की स्टाफ ने शिकायत दर्ज कराई. इसके मुताबिक, ''सैफ अली खान पर अटैक करने वाले ने एक करोड़ रुपये मांगे. सैफ अली खान के घर पर जब आरोपी से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए, तब उसने कहा पैसा चाहिए. जब पूछा गया कितने पैसे चाहिए तो उसने कहा- एक करोड़ रुपये.''

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने मेड के साथ हाथापाई की. इसमें उसके दोनों हाथ पर घाव हो गए.  

एफआईआर की बड़ी बातें
शिकायत में सैफ अली खान की स्टाफ एलियामा फिलिप ने कहा, ''मैं पिछले 04 वर्षों से अभिनेता सैफ अली खान के घर पर स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही हूं. सैफ अली खान का परिवार 11वीं मंजिल और 12वीं मंजिल पर रहता है. 11वीं मंजिल पर 03 कमरे हैं और उनमें से एक में सैफ सर और करीना मैडम रहते हैं. दूसरे कमरे में तैमूर रहते हैं. इसके अलावा तैमूर के कमरे में गीता एक नर्स है जो तैमूर की देखभाल करती है. मैं जहांगीर की देखभाल करती हूं.

मैं रात के करीब दो बजे आवाज के बाद जागी. मैं नींद से उठकर बैठ गयी. तभी मैंने देखा कि कमरे में बाथरूम का दरवाजा खुला है और बाथरूम की लाइट जल रही है. फिर मैं ये सोच कर दोबारा सो गई कि करीना मैडम जय बाबा से मिलने आई होंगी. लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. इसलिए मैं फिर से उठ बैठ गई. मैंने परछाई देखी.

इसके बाद वो बाथरूम से निकला और मेरी तरफ आया और चुप रहने के लिए कहा. उसने धमकी देते हुए कहा, कोई आवाज नहीं, कोई बाहर नहीं जाएगा. मैं जेह को फिर उठाने गई, तो वो मेरी तरफ दौड़ा. उसके हाथ में हेक्सा ब्लेड था. उसके बाएं हाथ में लकड़ी जैसा कुछ था. 

हाथापाई के दौरान उसने मुझ पर हेक्सा ब्लेड से वार करने की कोशिश की. जब मैंने अपना हाथ आगे बढ़ाकर वार से बचने की कोशिश की तो मेरे दोनों हाथों की कलाई के पास और बाएं हाथ की मध्यम में ब्लेड से घाव हो गया. उस वक्त मैंने उससे पूछा "तुम्हें क्या चाहिए" तो उसने कहा "पैसा" मैंने पूछा "कितना." फिर वह अंग्रेजी में बोला "एक करोड़." 

इसी दौरान हल्ला हुआ. आवाज सुनकर सैफ सर और करीना मैडम कमरे में भागते हुए आये. इसके बाद उसने सैफ अली खान पर भी हमला कर दिया.

तभी सैफ सर ने उसे छुड़ाने में कामयाबी हासिल की और हम सभी कमरे से बाहर भागे और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. फिर हम सब ऊपर वाले कमरे में पहुंचे. तब तक हमारी आवाज स्टाफ रूम में सो रहे रमेश, हरि, रामू और पासवान के पास से आयी. हम उसे लेकर वापस कमरे में गये तो कमरे का दरवाजा खुला था. तब तक वो भाग चुका था. 

सैफ सर को गर्दन के पीछे, दाहिने कंधे के पास, पीठ के बायीं ओर और कलाई और कोहनी के पास चोट लगी थी और उसमें से खून निकल रहा था.'' 

आरोपी की तस्वीर आई सामने

इस बीच आरोपी की सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें सामने आई है. ये तस्वीर छठे मंजिल की है, जब वो हमले के बाद 12 वीं मंजिल से फरार हो रहा है. सैफ अली खान 12वें मंजिल पर ही रहते हैं, यहीं उनपर रात के करीब ढ़ाई बजे हमला हुआ.

वो इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टर ने बताया कि उनपर छह बार चाकू से हमला किया गया. उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर घाव है.

Saif Ali Khan Attack: सीएम देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, 'किस प्रकार की मंशा से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी-शाह अजेय नहीं हैं... वे भी जाएंगे', संजय राउत का बड़ा बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी-शाह अजेय नहीं हैं... वे भी जाएंगे', संजय राउत का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा
'केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का पहला रिएक्शन
'केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का पहला रिएक्शन
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget