एक्सप्लोरर

सचिन वाजे ने अनिल देशमुख पर लगाया PA के जरिए पैसे लेने का आरोप, देवेंद्र फडणवीस को लेकर कही ये बात

Sachin Vaze : निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पीए के जरिए पैसे लेने का आरोप लगाया है. बाजे ने कहा वो किसी भी वक्त नार्को टेस्ट के लिए तैयार है.

Maharashtra News: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख फिरौती वसूली मामले में नया मोड़ आ गया है. निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एबीपी मांझा की रिपोर्ट के अनुसार, वाजे ने कहा था कि अनिल देशमुख पीए के जरिए पैसे लेते थे. इतना ही नहीं वाजे ने बयान कहा कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को पत्र लिखकर सारी जानकारी दी है. बता दें कि अनिल देशमुख ने कुछ दिन पहले देवेन्द्र फड़णवीस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे.

सचिन वाजे ने कहा मैं किसी भी वक्त नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं. अनिल देशमुख पीए के माध्यम से पैसे लेते थे इसके सबूत भी सीबीआई के पास हैं. मेरी तरफ से सारे सबूत दे दिए गए हैं. मैंने इस संबंध में देवेन्द्र फड़णवीस को भी पत्र लिखा है जिसमें जयंत पाटील का भी है.

जेल में बंद हैं सचिन वाझे
बता दें कि मनसुख हिरेन हत्या मामले और उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ें और धमकी भरे पत्र रखने के आरोप में सचिन वाझे फिलहाल जेल में हैं. सत्ता बदलने के बाद अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगा था. परमबीर सिंह ने भी गंभीर आरोप लगाए थे. अब इसकी पुष्टि सचिन वाजे ने भी कर दी है. उस वक्त वाझे अक्सर बंगले पर आते थे और पीए के संपर्क में भी थे. अब सचिन वाजे ने सामने आकर सफाई दी है कि देशमुख पीए के जरिए पैसे लेते थे. उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखकर न सिर्फ आरोप लगाए हैं बल्कि देवेंद्र फड़णवीस को सबूत भी दिए हैं. तो अब इस मामले में एक अलग मोड़ आने की संभावना है.

इस मामले में हुई थी सचिन वाजे की गिरफ्तारी
बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र के साथ स्कॉर्पियो कार छोड़ने के मामले में एनआईए ने सबसे पहले मुंबई पुलिस के सहायक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे, उनके सहयोगी रियाज काजी और पुलिस निरीक्षक सुनील मानेन को गिरफ्तार किया था.

वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सचिन वाझे, अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था. सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में सचिन वाजे, अनिल देशमुख और दो अन्य को गिरफ्तार किया था. सचिन वाझे ने जांच में बताया था कि उन्होंने अनिल देशमुख के आदेश पर मुंबई के बार और रेस्टोरेंट से पैसे वसूले थे.

यह भी पढ़ें: CM एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की आज होगी मुलाकात, क्या हैं मायने?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget