एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष का नाम हो गया तय, कल शाम 5 बजे होगी घोषणा

Maharashtra BJP President: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र चव्हाण का नाम तय हो गया है. चंद्रशेखर बावनकुले ने चव्हाण के नाम का प्रस्ताव रखा और कहा कि पार्टी में सभी की यही इच्छा है.

Maharashtra BJP President Name: महाराष्ट्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय हो गया है. पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. चंद्रशेखकर बावनकुले ने के बयान से भी यह कंफर्म हो गया है. बावनकुले ने बताया कि बीजेपी में सभी की इच्छा है कि रविंद्र चव्हाण प्रदेश अध्यक्ष बनें. इसी के साथ रविंद्र चव्हाण ने अपनी अर्जी भी दाखिल कर दी है.

रविंद्र चव्हाण कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पिछले 6 महीने से काम कर रहे थे. कल यानी 1 जुलाई को वर्ली के डोम में शाम 5.00 बजे बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होगी और पदग्रहण समारोह होगा. रविंद्र चव्हाण के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सांसद नारायण राणे समेत 10 नेताओं ने अनुमोदन दिया है.

इससे पहले चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था, “महाराष्ट्र के 1 करोड़ 51 लाख प्राथमिक सदस्य इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे. अब उस प्रदेशाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मैंने सबसे पहला फॉर्म भरा, और रविंद्र चव्हाण का नाम प्रस्तावित किया."

'यह सभी की इच्छा है'- बावनकुले
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "हम सभी की इच्छा है कि रविंद्र चव्हाण ही प्रदेशाध्यक्ष बनें. मेरे साथ पंकजा मुंडे, नारायण राणे और अतुल सावे ने भी रविंद्र चव्हाण के नाम का प्रस्ताव पत्र भरा है. कल (मंगलवार, 1 जुलाई) शाम साढ़े 5 बजे वरली डोम में नए प्रदेशाध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे."

मराठी में होगी 'मन की बात'
इसके अलावा, चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानता हूं कि वे अब ‘मन की बात’ मराठी भाषा में करेंगे. मराठी एक अभिजात (क्लासिकल) भाषा है और इस मराठी भाषा में ‘मन की बात’ होना, हमारे लिए गर्व की बात है.”

कौन हैं रविंद्र चव्हाण
रविंद्र चव्हाण पिछले 25 साल से सक्रिय राजनीति में कार्यरत हैं. उन्हें साल 2002 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, कल्याण जिला के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद साल 2005 में वे कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के स्वातंत्र्यवीर सावरकर रोड वार्ड से नगरसेवक (पार्षद) के रूप में विजयी हुए. 

रविंद्र चव्हान ने 2007 में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में स्थायी समिति के सभापति पद पर कार्यभार भी संभाला. इसके बाद 2009 में नवगठित डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से पहले विधायक के रूप में प्रचंड जीत हासिल की. 

2016 में पहली बार बने मंत्री 
साल 2014, 2019 और 2024 में लगातार डोंबिवली से विधायक के रूप में जीत दर्ज कर रविंद्र चव्हाण ने विधायक का चौका लगाया. इस दौरान, 2016 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री के रूप में वे मंत्रिमंडल में शामिल हुए. साथ ही रायगढ़ और पालघर जिलों के पालक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget