एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे को लेकर रामदास अठावले का अब तक का सबसे बड़ा दावा, मिलेगा ये पद?

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वो सभी लोग स्वीकार करेंगे. एकनाथ शिंदे ने भी खुद बताया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार के गठन से पहले एकनाथ शिंदे की नाराजगी की भी अटकलें हैं. इस बीच पहली बार किसी नेता ने ये माना है वो नाराज हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वो थोड़े नाराज हो सकते हैं. वो ढाई साल मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं. इस बार उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, इस पर उनको शंका है.

जब उनसे पूछा गया कि एकनाथ शिंदे से आपकी बात हुई है. अगर एकनाथ शिंदे नाराज हैं तो किस बात पर नाराज हैं? इस पर उन्होंने कहा, ''वो नाराज तो नहीं हैं. थोड़ा नाराज होना ठीक है कि ढाई साल वो मुख्यमंत्री पद पर रहे. इस बार उन्हें मौका मिलेगा या नहीं मिलेगा, इस पर उनको शंका है. वो नाराज जरुर हैं लेकिन महायुति की सरकार बननी चाहिए. विकास को और मजबूत करने के लिए काम करना है. ये उनका कहना है.''

एकनाथ शिंदे को क्या पद मिलेगा?

उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा, ''एकनाथ शिंदे खुद शायद डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे. लेकिन वो महायुति के अध्यक्ष रह सकते हैं. अलायंस का अध्यक्ष बनकर सरकार पर कमान रखने का काम कर सकते हैं. उन्हें महायुति का अध्यक्ष पद देना चाहिए.'' 

पीएम मोदी और अमित शाह का निर्णय सभी मानेंगे- अठावले

केंद्रीय मंत्री अठावले ने आगे कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वो उसे स्वीकार करेंगे. ये उन्होंने खुद बताया है. वो ये समझ सकते हैं कि बीजेपी की सीटें बहुत ही ज्यादा आई हैं. एकनाथ शिंदे ने बहुत अच्छा काम किया है. आदमी बहुत अच्छा भी हैं. हमारा कहना है कि जो निर्णय पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लेंगे वो सभी लोगों को मंजूर है. 

उन्होंने कहा, ''अगर एकनाथ शिंदे का नाम भी आता है तो उनका भी स्वागत करने के लिए हम तैयार हैं. अगर देवेंद्र फडणवीस का नाम आता है तो वो भी अच्छे हैं. जो भी फैसला है वो बीजेपी का हाईकमान करेगा और वो एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस जी को मंजूर होगा. 

बीजेपी के पास आंकड़े ज्यादा हैं- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या कभी एकनाथ शिंदे के साथ कमिंटमेंट किया गया था कि हमारी कितनी भी सीटें आए आपको सीएम बनाया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा, ''बताया गया था कि चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. लेकिन ढाई साल के बाद जब सरकार आएगी तो तो आपको सीएम बनाया जाएगा, ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया था. बीजेपी के पास आंकड़े ज्यादा हैं और उन्हें लगता है कि एकनाथ शिंदे को ढाई साल का मौका दे दिया है. हालांकि अभी बीजेपी हाईकमान ने निर्णय नहीं लिया है.''

महाराष्ट्र BJP नेताओं के मुताबिक़ बीजेपी नेता विजय रुपानी कल शाम मुंबई पहुंच रहे हैं. निर्मला सीतारमण 4 दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंच रही हैं. 4 दिसम्बर को विधान सभा की विधि मंडल में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी. 4 दिसम्बर को शाम तक बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में सीएम पद का शपथ ग्रहण होगा.

ये भी पढ़ें:

एकनाथ शिंदे बीमार, दिल्ली चले अजित पवार, अमित शाह के साथ बैठक संभव

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget