एक्सप्लोरर

रामदास अठावले का पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान, 'मुझे लगता है कि हिंदू-मुस्लिम...'

Ramdas Athawale On Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि भारत के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बहुत गंभीर है. प्रधानमंत्री मोदी साऊदी अरब का दौरा छोड़कर भारत वापस आ गए हैं. यह बहुत गंभीर हमला है. इसमें अनेक लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. मुझे लगता है कि इस पर हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने की आवश्यकता नहीं है.

रामदास अठावले ने आगे कहा कि इस हमले में एक शख्स की मौत हुई है. भारत के मुसलमानों का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए, किसी को भी इसे हिंदू-मुस्लिम नहीं करना चाहिए और भारत के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए. पाकिस्तान हमेशा ऐसी शरारत करता है और सबक सिखाने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों से इस हमले को लेकर राजनीति न करने की अपील की है.

महाराष्ट्र के 500 से अधिक पर्यटक जम्मू-कश्मीर से लौटे

दूसरी तरफ पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद महाराष्ट्र के 500 से अधिक पर्यटक जम्मू-कश्मीर से वापस लौट आए हैं, अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को विशेष उड़ान से 232 और पर्यटक आएंगे. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए हमले में मारे गए 26 लोगों में महाराष्ट्र के छह पर्यटक भी थे. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार ने इंडिगो और एयर इंडिया की एक-एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की है.

इसमें कहा गया है कि मुंबई में 184 पर्यटक पहुंचे हैं, हालांकि अन्य पर्यटक कैसे लौटे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. सीएमओ के मुताबिक शुक्रवार को 232 अन्य पर्यटकों को विशेष उड़ान से वापस लाया जाएगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना के बाद आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन को कश्मीर जाने को कहा था. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को महाजन के साथ स्थिति की समीक्षा की. फडणवीस ने कहा कि अगर बचे हुए पर्यटकों को वापस लाने के लिए और उड़ानों की जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार इसका खर्च वहन करेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget