एक्सप्लोरर

'पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान ने सोचा होगा कि...', बदला लेने की बात पर रामदास अठावले का बड़ा बयान

Pahalgam Terror Attack: रामदास अठावले ने पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई की मांग की है. उनका कहना है कि हम पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं लेकिन वह भारत के खिलाफ ऐसी हरकत करता रहता है.

Ramdas Athawale on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत के 140 करोड़ लोगों का पाकिस्तान पर गुस्सा फूट रहा है. भारत सरकार भी राजनयिक संबंध कम करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले ले चुकी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने केंद्र सरकार से मांग की है कि एक बार पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई हो जानी चाहिए, यह बहुत जरूरी है. 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, यह बात अच्छी नहीं है. पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती की है. बार-बार आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत की सीमा में भेजता है और यहां की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है. आतंकवादियों के रहने-खाने का प्रबंध करना, उनको बढ़ाने का काम करना, यह सब पाकिस्तान हमेशा से करता आ रहा है."

'पाकिस्तान खत्म करना चाहता है टूरिज्म'
रामदास अठावले का कहना है, "अनुच्छेद-370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में करोड़ों टूरिस्ट आने लगे हैं. भारत के हर कोने-कोने से लोग वहां जाते हैं. यहां टूरिज्म बेहतरीन हो गया है और यहां के मुसलमानों को रोजगार मिल रहा है. अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां बहुत सारे होटल वगैराह खुले, बिजनेस खुले. पाकिस्तान ने सोचा कि अगर कश्मीर में ऐसा अटैक किया जाए तो वहां टूरिस्ट आने बंद हो जाएंगे. हालांकि, लोग डरे नहीं और पर्यटक आने बंद नहीं हुए."

'एक बार हो जाए आर-पार की लड़ाई'
रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से मांग की है कि पाकिस्तान के साथ एक बार आर-पार की लड़ाई हो जाए. एक बार युद्ध हो जाना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आगे कहा, "हम पाकिस्तान से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ कोई न कोई कायराना हरकत कर देता है. भारत बहुत ही जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाएगा."

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget