एक्सप्लोरर

विपक्ष ने अमित शाह को अंबेडकर पर बयान को लेकर घेरा तो क्या बोले रामदास अठावले?

Amit Shah on Ambedkar: भीमराव अंबडेकर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सियासी बवाल जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उनका बचाव किया है और कांग्रेस को घेरा.

Ramdas Athawale News: संविधान निर्माता भीमराव अंबडेकर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा और राज्यसभा में भी बवाल काटा. वहीं संसद के बाहर प्रदर्शन किए. इस बीच सरकार ने कहा कि अमित शाह के बयान को काट-छांटकर चलाया गया.

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.

रामदास अठावले ने क्या कहा?

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री अठावले ने कहा, ''अमित शाह जब संविधान पर चर्चा का जवाब दे रहे थे, तभी उन्होंने बयान दिया. अमित शाह का कहने का मतलब था कि कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर को 2 बार हराया था. कांग्रेस के कारण ही उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था. ये बाबासाहेब को अपमानित करने वाले लोग हैं. लेकिन फिर भी अंबेडकर-अंबेडकर करते रहते हैं. बाबासाहेब के बारे में अमित शाह को बहुत सम्मान है. उन्होंने बाबासाहेब का अपमान करने वाली कांग्रेस को जवाब देने का काम किया था.''

अमित शाह ने मंगलवार (17 दिसंबर) को संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस को घेरा और कहा कि पार्टी ने हमेशा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि ''...अभी एक फैशन हो गया है- अंबेडकर, अंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.’’

अमित शाह का पलटवार

इस बयान पर विवाद के बाद अमित शाह ने बुधवार को सफाई दी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘‘कल से कांग्रेस ने जिस तरह से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है, वह अत्यंत निंदनीय है. मैं इसकी निंदा करना चाहता हूं.’’  

अमित शाह ने कहा कि तय हो गया कि कांग्रेस आंबेडकर की विरोधी पार्टी है. कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है. कांग्रेस ने सावरकर का भी अपमान किया. कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी. नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया.

मुंबई में समंदर के बीच कैसे डूबी 'नीलकमल' नाव? चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget