एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना विधायकों की याचिका पर इस दिन सुनवाई करेंगे राहुल नार्वेकर, शिंदे गुट या उद्धव, किसके पक्ष में आएगा फैसला?

Rahul Narwekar: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले में राहुल नार्वेकर 14 सितंबर को सुनवाई करने वाले हैं. इस बीच दोनों गुटों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है.

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र में राज्य विधायी कार्यालय ने उन सभी 54 विधायकों को नोटिस जारी किया है, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की गई है. वे 14 सितंबर को सुनवाई के लिए मुंबई में विधान भवन के केंद्रीय हॉल में उपस्थित होंगे. एक सूत्र ने बताया कि सभी विधायकों की सुनवाई स्पीकर राहुल नार्वेकर एक साथ करेंगे. 11 मई को शिवसेना बनाम शिवसेना पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा था कि वह सीएम शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं करेगी और कहा कि स्पीकर को एक सीमा के भीतर इस पर फैसला करना होगा.

दोनों गुटों ने दाखिल किया अपना-अपना जवाब
इससे पहले, स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 54 शिवसेना विधायकों को नोटिस जारी किया था, जिसमें शिंदे के नेतृत्व वाली सेना के 40 और उद्धव सेना के 14 विधायक शामिल हैं. नोटिस महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियमों के तहत जारी किए गए थे और विधायकों को सात दिनों के भीतर अध्यक्ष के कार्यालय में लिखित रूप में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था. नोटिस के बाद, सेना विधायकों के दोनों गुटों ने अपना जवाब दाखिल किया था.

उद्धव गुट की आपत्ति 
हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) ने उन्हें जारी किए गए नोटिस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अयोग्यता का मुद्दा उन 16 बागी विधायकों से संबंधित था, जो शिंदे में शामिल हो गए हैं. नोटिस सेना (यूबीटी) विधायकों को भी जारी किए गए हैं. और उन पर कार्यवाही भी सिर्फ उन्हें परेशान करने के लिए ही शुरू हो गई है.

उद्धव गुट का आरोप
उद्धव गुट ने आगे कहा, “हमें गुरुवार को विधान भवन के केंद्रीय कक्ष में सुनवाई में शामिल होने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है. हमने पहले के नोटिस का लिखित में जवाब दिया है. शिंदे के नेतृत्व वाले सेना विधायकों और उनके मुख्य सचेतक भरत गोगवले के व्हिप को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया था. फिर भी हमारे विरुद्ध अयोग्यता की कार्यवाही प्रारंभ कर हमें परेशान किया जा रहा है. वास्तव में शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के 16 विधायकों के खिलाफ ही कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए थी. लेकिन ऐसा करने के बजाय हमें परेशान किया जा रहा है. हम सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखेंगे.''

क्या बोले स्पीकर नार्वेकर?
स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि “यह एक अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया है और संविधान के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.” सभी विधायकों को वोट देने का मौका दिया जाएगा. हम सुनवाई के बाद फैसला लेंगे.''

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- 'हमारे काम से कई लोगों के पेट में हो रहा दर्द'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget