एक्सप्लोरर

Pune Mall Fire: पुणे में वेस्टएंड मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने 7000 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

Pune Mall Fire: पुणे के एक मॉल के भूमिगत तल में बने रेस्तरां में आग लगने के बाद लगभग 7,000 लोगों को परिसर से बाहर निकाला गया. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ.

Pune Mall Fire: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर के वेस्टेंड मॉल के भूमिगत तल में बने रेस्तरां में बुधवार देर शाम आग लगने के बाद लगभग 7,000 लोगों को परिसर से बाहर निकाला गया. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक औंध इलाके में स्थित इस मॉल में आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा,  कि हालांकि, कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन धुएं की मोटी चादर ने मॉल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया.

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि  इसके कारण हमें परिसर में मौजूद लगभग 7,000 लोगों को बाहर निकालना पड़ा. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. यह आग बेसमेंट एरिया (जी1) स्थित एग्जॉस्ट डक्ट में लगी, जहां बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और संभवतः  ब्लोअर चलने के कारण आग तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई. दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि इसके बाद घटना की गंभीरता और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हमने मॉल से 7000 लोगों को सुरक्षित और तुरंत निकाला और आग बुझा दी. 

पुणे के मॉल में लगी आग 20 मिनट में बुझाई गई
दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ. फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि आग रात करीब नौ बजे ग्राउंड फ्लोर पर डक्ट में लगी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि 20 मिनट से भी कम समय में काबू पा लिया गया. अधिकारी ने आगे बताया कि, बिल्डिंग का फायर फाइटिंग सिस्टम चालू हालत में था, जिससे हमें आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली और हम उसे जल्द ही बुझा सके. जिससे आग सिर्फ डक्ट एरिया तक ही सीमित रही और फैली नहीं. इस घटना के कारण यातायात बाधित हो गया और अग्निशमन कर्मियों की सहायता के लिए पुलिस को तैनात किया गया.

Pune News: धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री के सत्संग में पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बोले- जनवरी में लिखा जाएगा नया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget