एक्सप्लोरर

पुणे में बंगले के ऊपर गिरा चट्टान, दो-तीन लोगों के दबे होने की आशंका

Pune Landslide: महाराष्ट्र के पुणे में इस वक्त भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है तो दूसरी तरफ एक इलाके में भूस्खलन की घटना हुई है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण स्थित लवासा में लैंडस्लाइड (Landslide) की बड़ी घटना हुई है. पुणे के मूलषी तालुक़ा की घटना है जहां पर एनडीआरएफ़ (NDRF) की टीम पहुंची है. अभी तक की प्राथमिक जानकारी के मुताबिक़, दो-तीन लोगों के दबे होने की आशंका है. ऐसा बताया जा रहा है कि दो बंगले पर चट्टान का हिस्सा गिरा है. अधिक आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार है.

बता दें कि इस वक्त पुणे में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण पुणे शहर में भी जलजमाव की स्थिति हो गई है. आईएमडी ने यहां आज ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. मूलषी तालुका में हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. भूस्खलन के कारण सड़क पर भी कुछ जगह दरारें आ गई हैं.

बारिश के कारण पुणे शहर में लोग जगह-जगह फंस गए हैं. जिला दमकल विभाग ने अब तक 70 लोगों को बचाया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. स़़ड़कों पर इतना पानी जम गया है कि वाहन डूब गए हैं.

सीएम शिंदे की पुणे के हालातपर नजर
राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे भी पुणे में बारिश से पैदा हुए हालात पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बारिश से प्रभावित लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा. राज्य में बारिश से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और कई घरों में पानी बर गया है.  सीएम शिंदे ने कहा कि उन्होंने पुणे जिला कलेक्टर, सेना और एनडीआरएफ से बात की है. सीएम शिंदे ने कहा कि चिंता की बात नहीं है क्योंकि प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

पुणे में एक दिन में चार लोगों की मौत
उधर, डिप्टी सीएम और पुणे के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने गुरुवार को सचिवालय के नियंत्रण कक्ष से स्थिति का मुआयना किया. बता दें कि पुणे शहर में गुरुवार सुबह तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई. वे पानी में डूबे अपने ठेले को बचाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरा यह हादसा हुआ.  जबकि एक व्यक्ति की मौत मूलषी तहसील में हुई है.

ये भी पढ़ें- 'किसी भी हालत में MNS सत्ता का...', राज ठाकरे का कार्यकर्ताओं को साफ संदेश, सीटों को लेकर भी बयान

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget