एक्सप्लोरर

पुणे में गुइलेन-बैरी सिंड्रोम के कुल 73 मामले दर्ज, वेंटिलेटर सपोर्ट पर 14 मरीज

Guillain-Barre Syndrome: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक, पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है, जिनमें से 14 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

Pune Guillain-Barre Syndrome Case: महाराष्ट्र के पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के छह नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं. ऐसे में अब पुणे में कुल 73 केस हो गए हैं. इसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम  के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है, जिनमें 47 पुरुष और 26 महिलाएं हैं. इनमें से 14 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने मामलों में अचानक बढ़ोतरी की जांच के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं. इस हफ्ते की शुरुआत में 24 संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़ी है. जिसको देखते हुए एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) का गठन किया गया है. पुणे में हफ्ते भर के 20 से ज्यादा सस्पेक्टेड केस का मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है.

इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया था, ताकि संक्रमण के लक्षण देखे जा सकें और जीबीएस के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम और जिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दो दिनों में करीब 7,200 घरों का सर्वे किया.

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम क्या है?
यह एक दुर्लभ बीमारी है. इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम नसों पर ही हमला करने लगता है. इसका सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है और कमजोरी महसूस होने लगती है. कुछ मामलों में हाथ-पैर भी सुन्न हो जाते हैं और गंभीर स्थिति में लकवा भी लग सकता है. इस सिंड्रोम की खोज 1916 में ही हो चुकी थी. फ्रांसीसी न्यूरोलॉजिस्ट जॉर्जेस गुइलेन और जीन एलेक्जेंडर बर्रे ने पहली बार इसका पता लगाया था. यह एक तरह से ऑटो इम्यून डिजीज है.

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम होने का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका अभी भी कोई निश्चित जवाब नहीं है कि अचानक से यह बीमारी या सिंड्रोम कैसे हो जाती है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन या  कभी-कभी वैक्सीनेशन या किसी बड़ी सर्जरी के बाद ये बीमारी हो जाती है. इसमें इम्यून सिस्टम हाइपर रिएक्ट करता है.

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के लक्षण 

  • अचानक से कमजोरी महसूस होना.
  • हाथ-पैर सुन्न होना.
  • पैरों में ताकत न रहना या चलने-फिरने में दिक्कत होना.
  • लकवा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले MVA में दरार? उद्धव ठाकरे पर शरद पवार बोले, 'मुझे नहीं लगता कि वह कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget