एक्सप्लोरर

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिवसेना का बड़ा फैसला! इस उम्मीदवार को समर्थन देगी पार्टी

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने फैसला ले लिया है. पार्टी इस पर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगी.

Presidential Election News: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का समर्थन करने का फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जल्द ही शिवसेना के केंद्रीय कार्यालय से जारी की जाएगी. सूत्रों ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है जब भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिनों हुए राजनीतिक उठापटक ने बीजेपी और शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ा दी हैं. 

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने के उद्धव के फैसले को कांग्रेस और एनसीपी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. विपक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. बीते दिनों कुछ शिवसेना सांसदों ने भी कहा था कि पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना चाहिए.

सांसदों ने की थी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की मांग
पिछले सप्ताह पार्टी सांसद राहुल शेवाले और राजेंद्र गावित ने ठाकरे को पत्र लिखकर मुर्मू को समर्थन देने का अनुरोध किया था. गौरतलब है कि शिवसेना राजग की सहयोगी होते हुए पूर्व में कांग्रेस नेता प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को समर्थन दे चुकी है.

बीते महीने शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिसके चलते 29 जून को उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गयी थी. उधर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA द्वारा  बुलाई गई बैठक में शिरकत करने एकनाथ शिंदे गुट से दीपक केसरकर दिल्ली जाएंगे. महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक और मुंबई बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार भी बैठक में शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: असली शिवसेना की लड़ाई को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे उद्धव ठाकरे, इसे लेकर दाखिल की कैविएट

Maharashtra: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले उद्धव ठाकरे ने अपने 15 विधायकों को लिखा भावात्मक पत्र, कही ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget