एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा, 'हमारे संपर्क में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद'

Uddhav Thackeray News: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दावा किया कि उनके संपर्क में उद्धव ठाकरे के सांसद हैं. प्रतापराव जाधव बुलढाणा लोकसभा सीट से सांसद हैं.

Lok Sabha Chunav Result 2024: केंद्रीय मंत्री और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के सांसद प्रतापराव जाधव ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद हमारे संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन उद्धव ठाकरे की पार्टी के पांच से छह सांसद सांसद खुलकर आ गये, हम अपने साथ ले लेंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी से 9 सांसद जीतकर आए हैं. 

केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र की बुलढाना लोकसभा सीट से जीत हासिल है. उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार नरेंद्र दगड़ू खेडेकर को पटखनी दी है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्हें राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

कौन हैं प्रतापराव जाधव?

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में प्रतापराव जाधव एक अहम चेहरा हैं. उन्हें एकनाथ शिंदे का काफी करीबी माना जाता है. जाधव प्रदेश की बुलढाणा लोकसभा सीट से सांसद बने हैं. वो शिंदे गुट की पार्टी के इकलौते सांसद हैं, जिन्हे मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. उन्हें स्वास्थ्य और आयुष राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. इनका सियासी ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. ये चौथी बार है जब वो लोकसभा के लिए चुनकर आए हैं. इससे पहले वो साल 2009, इसके बाद 2014 और फिर 2019 में भी सांसद बने.

शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव पहले महाराष्ट्र विधानसभा के भी सदस्य रहे हैं. शिवसेना-बीजेपी की सरकार के दौरान वो राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक कई पदों पर काम करने का अनुभव है. वो शारंगधर शुगर मिल के चेयरमैन भी हैं. ये मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और कट्टर शिवसैनिक माने जाते हैं. शिवसेना में जब दो फाड़ हुआ था तो इन्होंने शिंदे गुट की तरफ जाने का फैसला लिया था.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में पार्टियों की स्थिति?

  • लोकसभा की कुल सीट- 48
  • बीजेपी- 9
  • शिवसेना (शिंदे गुट)-7
  • एनसीपी (अजित पवार गुट)-1
  • कांग्रेस- 13
  • शिवसेना (उद्धव गुट)-9
  • एनसीपी (शरद पवार गुट)-8
  • निर्दलीय-1

ये भी पढ़ें:

अजित पवार गुट हो या BJP...चुनाव में हार पर सबकी राय एक, CM शिंदे ने भी दिया बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget