एक्सप्लोरर

MVA में शामिल उद्धव ठाकरे पर प्रकाश आंबेडकर को संदेह, कहा- 'लिखित में दें कि नतीजे के बाद...'

Prakash Ambedkar News: प्रकाश आंबेडकर इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन उन्होंने इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को चैलेंज कर दिया है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की बची हुए सीटों पर दो चरणों की वोटिंग बाकी है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. वो महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के चीफ प्रकाश आंबेडकर ने उद्धव ठाकरे को चैलेंज दे दिया है.

प्रकाश आंबेडकर ने उद्धव ठाकरे को चैलेंज दिया कि वो लिखित में दें कि जून में लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद भी वह कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी को समर्थन देंगे. उन्होंने संदेश जताया कि चुनाव नचीजों के बाद उद्धव ठाकरे की निष्ठा राज्य में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और राष्ट्रीय स्तर पर 'इंडिया' ब्लॉक के प्रति बनी रहेगी.

इसके साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी से औपचारिक प्रतिबद्धता की मांग की कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव तक वह महाविकास अघाड़ी का हिस्सा बनी रहेगी. उन्होंने एमवीए में 'खटास' की ओर इशारा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे वोटर्स को ये आश्वासन लिखित में क्यों नहीं दे सकते. प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि जनता के सामने सबकुछ साफ हो जाना चाहिए, वरना इसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा. 

बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले प्रकाश आंबेडकर को इंडिया गठबंधन में शामिल करने की कवायद लंबी चली. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो इस गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने राहुल गांधी के साथ मंच तक साझा किया था लेकिन बाद में बात नहीं बनी.

प्रकाश आंबेडकर की पार्टी महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं लेकिन बारामती सीट पर उन्होंने शरद पवार को समर्थन देने का ऐलान किया था. इस सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं और उनका मुकाबला भाभी सुनेत्रा पवार से है. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं.

कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड ने पूर्व सांसद प्रिया दत्त से की मुलाकात, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget