एक्सप्लोरर

दिल्ली का चुनाव लड़ेगी अजित पवार की NCP, गठबंधन पर प्रफुल्ल पटेल ने साफ की तस्वीर

Delhi Assembly Election 2025: अजित पवार गुट की एनसीपी भी कुछ सीटों पर दिल्ली में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसने गठबंधन में चुनाव लड़ने के विकल्प को भी खुला रखा है.

Delhi News: राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने घोषणा की कि एनसीपी भी दिल्ली चुनाव लड़ेगी. वह इसके लिए एनडीए के साथ भी बात करेगी. एनसीपी नेता ने कहा कि हम पहले भी दिल्ली में चुनाव लड़ते रहे हैं. हमारे पहले भी विधायक रहे हैं. एनसीपी चुनाव लड़ने में सक्षम है. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रफुल्ल पटेल ने कहा,  ''एनसीपी पहले से ही दिल्ली में चुनाव लड़ती आ रही है. 25 साल से हर चुनाव में हिस्सा लिया है. पहले भी विधायक रहे हैं. आज परिस्थिति ऐसी रही है कि आप का राज है और लोग परेशान हैं. आम आदमी के नाम से जो पार्टी बनाई है उसकी क्या हालत है. मोहल्लों में जाइए, झुग्गी झोपड़ियों में जाइए, बस्तियों में जाइए. अफसोस होने वाली बात है. इसके लिए कुछ भी काम नहीं हुआ है. दिल्ली में लोग परिवर्तन चाहते हैं. एनसीपी सक्षम पार्टी है. हम ये नहीं कहते कि सारी सीटों पर लड़ने वाले हैं. जरूर सीटों पर लड़कर खाता खोलेंगे.''

एनडीए से गठबंधन की जाहिर की इच्छा

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ''हम एनडीए से बात करेंगे. अगर सही रहा तो गठबंधन करने की मंशा रहेगी. हमारी पार्टी की तैयारी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर होनी चाहिए और कार्यकर्ता तैयार होने चाहिए."

केजरीवाल की योजना पर याद दिलाई महाराष्ट्र की स्कीम

दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं के लिए योजना की शुरुआत की. इस पर प्रफुल्ल पटेल ने लाडकी बहन योजना का जिक्र करते हुए कहा, ''लाडकी बहन योजना बहुत ही एक अच्छी योजना है.. हमारी महाराष्ट्र की ढाई करोड़ बहनों को पांच महीने का पैसा पूरा उनके खाते में जमा किया. सक्षम कराने के लिए महिलाओं को पैसा दिया गया है.भेंट नहीं दिया गया. वह सम्मान होता है, महिलाओं को सक्षम करने के लिए यह कदम है. इसलिए उस योजना को सफलता मिली है.''

ये भी पढ़ें- 'हनीमून के लिए मेरी बेटी को विदेश लेकर जाओ', दामाद ने मना किया तो ससुर ने फेंका तेजाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget