एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election: पालघर से शिंदे गुट के मौजूदा सांसद को झटका, BJP ने उतारा उम्मीदवार

Palghar Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में एनडीए में 47 सीटों पर समहति बन गई थी. पालघर सीट को लेकर चर्चा थी कि ये बीजेपी या फिर सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के कोटे में जाएगी.

पालघर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने हेमंत विष्णु सावरा को दिया टिकट है. पालघर सीट का मामला बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के बीच में अटका हुआ था. आखिरकार बीजेपी इस सीट को अपने कोटे में लाने में कामयाब हुई. बड़ी बात ये है कि इस सीट से शिंगे गुट के ही मौजूदा सांसद हैं. यानी राजेंद्र गावित के हाथ खाली रह गए.

बीजेपी के कार्यकर्ता इस सीट से हेमंत सावरा को टिकट दिए जाने की वकालत कर रहे थे और इसी वजह से पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारने का फैसला किया. हेमंत का इस सीट पर मुकाबला उद्धव ठाकरे की पार्टी के भारती कदम से होगा.

पालघर से उम्मीदवार के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र की 28 सीटें अपने कोटे में लाने में कामयाब हो गई है. इससे पहले बीजेपी 27 सीटों पर सहमत हो गई थी.वहीं, अजित पवार की एनसीपी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है. शिंदे गुट के कोटे में 15 सीटें आई हैं. 

बुधवार को शिंदे गुट ने कल्याणा, ठाणे और नासिक सीट पर उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी ठाणे सीट से भी उम्मीदवार उतारना चाहती थी. ठाणे से शिंदे गुट ने नरेश महस्के को मैदान में उतारा है. ठाणे से हेमंत गोडसे और कल्याण सीट से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे उम्मीदवार बने हैं.

पालघर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. सांसद के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी पार्टी को जीत हासिल हुई थी. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजेंद्र गावित अविभाजित शिवसेना के टिकट पर लड़े थे और जीत हासिल की थी. जब शिवसेना में फूट पड़ी तब गावित ने एकनाथ शिंदे के साथ जाने का फैसला किया. 

शुक्रवार (3 मई) को पालघर सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हो रहा है. दो चरण के चुनाव हो चुके हैं. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

Lok Sabha Election: CM शिंदे के कैंडिडेट के बाद BJP खेमे में भारी असंतोष, पार्टी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत, 12 साल की मासूम बच्ची का रेप करने के बाद पत्थर से कुचला सिर
महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत, 12 साल की मासूम बच्ची का रेप करने के बाद पत्थर से कुचला सिर
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'क्या कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं जो...'
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'क्या कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं जो...'
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget