एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा बयान, 'आतंकियों को तुरंत पकड़कर...'

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले से पूरे महाराष्ट्र में गुस्से की लहर दौड़ गई है. इसमें 26 लोगों की जान गई, 17 घायल हैं. नेता, फिल्मी सितारे और आम लोगों ने इस हमले की तीखी निंदा की है

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए. इस भयावह हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है और महाराष्ट्र में तो इस दर्द और गुस्से का असर साफ नजर आ रहा है. इस पर नेताओं और अभिनेताओं के साथ-साथ अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

मुस्लिम संगठनों ने भी इस हमले का खुलकर इसका विरोध किया है. ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ मोइन मियां और रजा अकादमी के अध्यक्ष अल्हाज मोहम्मद सईद नूरी ने इस कायराना हरकत को इंसानियत के खिलाफ बताया.

दोनों धार्मिक नेताओं ने सरकार से मांग की कि इस घिनौने कृत्य में शामिल आतंकियों को तत्काल पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके.' उन्होंने साथ ही देशवासियों से अपील की कि अमन, भाईचारा और एकता को कायम रखें और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों.

हमले की कड़ी निंदा करता हूं- देवेंद्र फडणवीस

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "मैं पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस घटना में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों और प्रियजनों के दुख में शामिल हैं."

उम्मीद है ठोस जवाब दिया जाएगा- आदित्य ठाकरे

शिवसेना (UBT) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस हमले पर दुख जताते हुए कहा, 'यह खबर चौंकाने वाली और दर्दनाक है. हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे कायराना हमलों की न केवल निंदा की जाएगी, बल्कि हमारी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस जवाब भी दिया जाएगा.'

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस हमले को धार्मिक आधार पर की गई हत्या करार दिया और कहा, 'आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों की जान ली. ऐसे लोगों को और उनकी मदद करने वालों को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए. अगर पर्यटकों को सुरक्षा नहीं मिली तो अनुच्छेद 370 हटाने का कोई अर्थ नहीं बचेगा.'

अक्षय कुमार ने क्या कहा?

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस हमले पर गहरी संवेदना जताते हुए 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर दुष्टता है. उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं."

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget