एक्सप्लोरर

New India Co-operative Bank Scam: मुख्य आरोपी हितेश मेहता का होगा ब्रेन मैपिंग टेस्ट, EOW ने बताई ये वजह

New India Co-operative Bank Scam: हितेश मेहता के लाई डिटेक्टर टेस्ट से ईओडब्ल्यू को ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी. ईओडब्ल्यू 122 करोड़ के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच कर रही है.

Maharashtra News: 122 करोड़ के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मुख्य आरोपी हितेश मेहता का ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराएगी. ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रेन मैपिंग टेस्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हितेश मेहता का ब्रेन मैपिंग टेस्ट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में अगले हफ्ते होने की उम्मीद है. हालांकि फॉरेंसिक विभाग की तरफ से तारीख की पुष्टि अभी नहीं की गई है.

हितेश मेहता के लाई डिटेक्टर टेस्ट से ईओडब्ल्यू को ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी. इसलिए अब ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने का फैसला किया गया है. अधिकारी ने बताया कि लाई डिटेक्टर टेस्ट का परिणाम स्पष्ट नहीं था. पूछताछ के दौरान हितेश मेहता गबन किए गए पैसे का इस्तेमाल और अन्य आरोपियों की भूमिका पर ज्यादा जानकारी नहीं दे सका था.

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामला

अधिकारियों को संदेह है कि हितेश मेहता गबन किए गए पैसे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रहा है. ब्रेन मैपिंग टेस्ट का उद्देश्य गबन किए गए 122 करोड़ रुपये के वितरण और इस्तेमाल से जुटी और अधिक जानकारी इकट्ठा करना है. ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किए गए 7 आरोपी से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी निकलकर सामने आई है.

हितेश मेहता का ब्रेन मैपिंग कराएगी EWO

ईओडब्ल्यू ने बताया कि ब्रेन मैपिंग टेस्ट से पता लगने की उम्मीद है कि मेहता घोटाले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रहे हैं या नहीं, कोर्ट ने ब्रेन मैपिंग परीक्षण के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है. बता दें कि ‘ब्रेन मैपिंग’ जांच ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत आरोपी के मस्तिष्क की हलचलों की छवियों से दोषी होने का पता लगाया जाता है. 

ये भी पढ़ें- Nagpur Violence: नागपुर हिंसा में घायल हुए इरफान अंसारी की 5 दिनों के बाद मौत, रेलवे स्टेशन जाते समय हुआ था हमला

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget