एक्सप्लोरर

मोहन भागवत के जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान पर जयंत पाटील का पलटवार, कहा- 'इस बारे में…'

Maharashtra News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान पर एनसीपी (SP) अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या दर बढ़ाने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र एनसीपी (SP) के अध्यक्ष जयंत पाटील ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के जनसंख्या बढ़ाने संबंधी बयान पर रविवार को कहा कि ऐसा करने से देश समस्याओं में और घिर जाएगा. जयंत पाटील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जनसंख्या दर बढ़ती है तो भारत की परिस्थिति क्या रहेगी, इस बारे में आप सोच भी नहीं सकते.

उन्होंने कहा कि देश की आबादी बहुत बढ़ चुकी है. इसके बाद जनसंख्या दर बढ़ाने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. पानी की समस्या हो सकती है, अनाज की समस्या हो सकती है, अन्य समस्याएं हो सकती हैं. जयंत पाटील ने कहा यदि मुझे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने का मौका मिला तो पूछंगा कि वह यह अपील क्यों कर रहे हैं?

'RSS प्रमुख जो कहेंगे अजित पवार को मानना होगा'
इसके साथ ही एनसीपी (SP) नेता पाटील ने आगे कहा कि अजित पवार अभी नए मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएंगे. आरएसएस प्रमुख जो कहेंगे वह अजित पवार को मानना होगा. उनके सामने कोई दूसरा चारा नहीं है. तो उनको पहला यह निर्णय करना पड़ेगा कि अगर आपको दो बच्चे हैं तो तीसरा बच्चा या चौथा बच्चा है, पांचवा बच्चा है, छठा बच्चा हो, तो भी आप चुनाव लड़ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि यह निर्णय अब जल्द से जल्द करेंगे हम इसकी अपेक्षा रखते हैं. उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि की दर (प्रजनन दर) में गिरावट पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि जब किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे गिर जाती है, तो वह समाज धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है.

क्या बोले थे मोहन भागवत?
दरअसल, नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत की जनसंख्या को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा क जनसंख्या की गिरावट समाज के लिए चिंताजनक है. यदि जनसंख्या की बढ़ोतरी दर 2.1 से कम हो जाए तो समाज का पतन होना तय है. ऐसे में मनुष्य की जन्म दर को 1 नहीं रखा जा सकता इसलिए कम से कम 2 या 3 बच्चे पैदा करने चाहिए.

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के CM पद को लेकर सस्पेंस बरकरार, महायुति के नेताओं में तेज हुई जुबानी तकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget