एक्सप्लोरर

Maharashtra: नवाब मलिक को बेल मिलने पर NCP नेता बोलीं- 'समीर वानखेड़े जेल जाने का इंतजार...'

Nawab Malik Bail: नबाल मलिक को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर एनसीपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. अनिल देशमुख ने कहा कि आपने (नवाब मलिक) बहुत संघर्ष किया.

सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी. धनशोधन मामले में बंबई हाई कोर्ट ने 13 जुलाई को नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उन्होंने शीर्ष अदालत का रुख किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धनशोधन मामले की जांच कर रहा है.

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि मलिक गुर्दे की बीमारी और अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में हैं, इसलिए उन्हें चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी जाती है. न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा, ‘‘ हम मामले में सख्ती से चिकित्सा आधार पर मलिक को जमानत देने का आदेश पारित कर रहे हैं. ’’

Maharashtra: लोकसभा में PM मोदी ने की कांग्रेस की आलोचना तो संजय राउत बोले- 'राहुल गांधी के नेतृत्व में...'

ईडी ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से कथित तौर पर संबद्ध मामले में नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता मलिक न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. मलिक ने हाई कोर्ट से राहत की मांग करते हुए दावा किया था कि वह कई अन्य गंभीर बीमारियों के अलावा गुर्दे के गंभीर रोग से भी पीड़ित है. उन्होंने चिकित्सा आधार पर जमानत की भी मांग की थी.

हाई कोर्ट ने कहा था कि वह दो सप्ताह के बाद चिकित्सा के आधार पर जमानत की मांग करने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा. मलिक के खिलाफ ईडी का मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाऊद इब्राहिम के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है. दाऊद इब्राहिम एक वैश्विक आतंकवादी है और 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी है.

नवाब पर क्या बोले महाराष्ट्र के नेता

नबाव मलिक की अंतरिम जमानत पर अनिल देशमुख ने कहा, "एनसीपी के जुझारू नेता, पूर्व मंत्री नवाब मलिक को आज आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. भाई, बधाई एवं स्वागत! आपने बहुत संघर्ष किया." वहीं एनसीपी विधायक रोहित पवार ने ट्वीट किया, "देर-सवेर सर, हमें न्याय मिला, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, और आइए अधिनायकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ें!"

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस महाराष्ट्र की प्रदेश अध्यक्ष विद्या चौहान ने कहा, "18 महीने बाद सत्य की जीत हुई. नवाब मलिक को जमानत मिलने पर बधाई. अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को धोखा देने वाला समीर वानखेड़े जेल जाने का इंतजार कर रहा है."

एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने राजनेता को दो महीने के लिए अंतरिम जमानत देने के लिए शीर्ष अदालत को धन्यवाद दिया और कहा कि 64 साल के पूर्व मंत्री इस अवधि के दौरान अपने कई स्वास्थ्य मुद्दों के लिए चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकते हैं.  राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने भी नवाब मलिक को जमानत दिए जाने का स्वागत किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget