एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार ने बाल ठाकरे के साथ पत्रकारिता का सुनाया किस्सा, 'अगर हमारा प्रयोग सफल होता तो...'

Maharashtra Politics: शरद पवार ने खुलासा किया कि उन्होंने और बाल ठाकरे ने मिलकर एक मासिक पत्रिका शुरू की थी, लेकिन वह प्रयोग असफल रहा. उन्होंने माना कि लोकतंत्र में पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार (2 जुलाई) को एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) ने मिलकर एक बार एक मासिक पत्रिका (Monthly Magazine) शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन वह प्रयोग असफल रहा.

यह बात उन्होंने अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही, जहां पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पवार ने पत्रकारिता से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र किया.

मेरा पत्रकारिता से कुछ नाता रहा है- शरद पवार

उन्होंने कहा, "मेरा पत्रकारिता से कुछ नाता रहा है. अगर हमारा वह प्रयोग सफल होता, तो शायद हम भी आज अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद के सम्मान के हकदार होते."

पवार ने बताया कि उन्होंने, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर एक मासिक पत्रिका की शुरुआत की थी और सभी ने उसमें 5,000-5,000 रुपये का निवेश किया था. उन्होंने इसे ‘टाइम’ पत्रिका की तरह अंग्रेजी में निकालने की योजना बनाई थी.

पहला अंक ही अंतिम साबित हुआ- शरद पवार

पवार ने हंसी में कहा, "हमने बड़े उत्साह के साथ पहला अंक प्रकाशित किया था और सोचा था कि यह बहुत लोकप्रिय होगा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अंक ही अंतिम साबित हुआ. उसके बाद वह पत्रिका कभी बाजार में नहीं दिखी." उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है.

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मधुकर भावे को ‘बालशास्त्री जम्भेकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि पत्रकार भरत जाधव को ‘विशेष सम्मान’ दिया गया. 

शरद पवार ने सभी सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना अहम योगदान देते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget