एक्सप्लोरर

निर्दलीय या अजित पवार गुट से? नवाब मलिक के चुनाव लड़ने पर खत्म हुआ सस्पेंस

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है. नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजीनगर से अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने टिकट दे दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर रणनीति पर काम कर रही हैं. इस बीच नवाब मलिक के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. वो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी से ही चुनाव लड़ेंगे. 

नवाब मलिक ने NCP अजित पवार गुट से नामांकन को आगे बढ़ाया है और अब घड़ी के चुनाव चिह्न पर ही मैदान में उतरेंगे. नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजीनगर से एनसीपी ने टिकट दे दिया है. 

नवाब मलिक NCP से चुनाव मैदान में उतरेंगे

इससे पहले नवाब मलिक को लेकर ये सस्पेंस बरकरार था कि वो अजित पवार गुट की पार्टी एनसीपी से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. उन्हें पार्टी की ओर से एबी फॉर्म नहीं मिला था, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि बाद में एनसीपी की ओर से उन्हें एबी फॉर्म मिला और उन्होंने अजित पवार गुट के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया.

नामांकन के बाद नवाब मलिक ने क्या कहा?

नवाब मलिक ने एनसीपी अजित पवार गुट के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था. मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से मंगलवार (29 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने खुद मीडिया से बातचीत में कहा था, ''मैंने एनसीपी उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है. मुझे पार्टी का एबी फॉर्म नहीं मिला है, अगर मिलेगा तो समय के भीतर, मैं एनसीपी उम्मीदवार के रूप में अन्यथा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा.''

नवाब मलिक का किससे होगा अहम मुकाबला?

बता दें कि सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि बीजेपी 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ है. बावजूद इसके अजित पवार की पार्टी ने उन्हें मानखुर्द शिवाजीनगर से चुनावी जंग में उतारा है. नवाब मलिक फिलहाल पीएमएलए के मामले में मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर बाहर हैं.

मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आजमी चुनाव मैदान में हैं. ये सीट समाजवादी पार्टी की गढ़ मानी जाती है.  सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु आजमी इस सीट से तीन बार से चुनाव में जीत दर्ज कर रहे हैं. मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है. 

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान है, जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

अजित पवार बनाम युगेंद्र पवार पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'यह चाचा-भतीजे के बीच फाइट नहीं बल्कि...'

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: कोल्हापुर तीर्थ स्थल पर अफरा-तफरी, 35 श्रद्धालु कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: 17 साल की लड़की से रेप, विरोध करने पर आरोपी देता था जान से मारने की धमकी
Maharashtra: ब्लैकमेलिंग से टूटा फार्मा कंपनी का कर्मचारी, लाखों रुपये देने के बाद किया सुसाइड
Maharashtra: ब्लैकमेलिंग से टूटा फार्मा कंपनी का कर्मचारी, लाखों रुपये देने के बाद किया सुसाइड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget