एक्सप्लोरर

Navi Mumbai: लाउडस्पीकर विवाद के बीच नवी मुंबई में मुस्लिम समुदाय ने उठाया ये अहम कदम, जानें

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के मुस्लिमों ने शहर की सभी मस्जिदों में साउंड कंट्रोल यूनिट लगाने की पहल की है. साउंड कंट्रोल यूनिट लगाने से लाउडस्पीकरों की आवाज डेसिबल मानदंडों के भीतर होगी.

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद के बीच नवी मुंबई के मुस्लिम समुदाय के लेगों ने अहम फैसला किया है. नवी मुंबई के मुस्लिमों ने शहर की सभी मस्जिदों में साउंड कंट्रोल यूनिट लगाने की पहल की है. साउंड कंट्रोल यूनिट यह सुनिश्चित करेंगे कि अज़ान के दौरान लाउडस्पीकरों से निकलने वाली ध्वनि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्धारित डेसिबल मानदंडों के भीतर हो. बता दें कि पूरे देश में मस्जिदों लाउडस्पीकर हटाने की पहल हो चुकी है. 

नूर मस्जिद में साउंड कंट्रोल यूनिट लगाने की पहल शुरू 
नवी मुंबई में समुदाय के लोगों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को वाशी सेक्टर 9 में नूर मस्जिद में साउंड कंट्रोल यूनिट लगाने की पहल शुरू की गई. मस्जिद में साउंड यूनिट का परीक्षण करने के दौरान अजान देकर डेसिबल का स्तर मापा गया. इस बारे में एपीएमसी क्षेत्र में एक मस्जिद समिति के प्रमुख अशरफ नियाज़ी ने कहा, "हमारी मस्जिदों में स्थापित साउंड कंट्रोल यूनिट के साथ, कोई भी, किसी भी समय, इसकी जांच कर सकता है. अगर पुलिस को किसी से कोई शिकायत मिलती है तो, इससे पुलिस को भी मदद मिलेगी." समुदाय के लोगों को 50 साउंड कंट्रोल यूनिट मिली हैं, जिन्हें वह शहर की मस्जिदों में वितरित करेंगे. जबकि इस कड़ी में 100 और यूनिट जोड़ी जाएंगी.

Pune Crime News: निजी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर धोखाधड़ी, ट्रस्टी समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

अधिक आवाज की अनुमति नहीं देंगे ये साउंड कंट्रोल यूनिट
मुस्लिम समुदाय के एक दूसरे नेता पाशाभाई ने कहा, "हमने अन्य दूसरी मस्जिदों में बांटने से पहले वाशी में नूर मस्जिद में साउंड कंट्रोल यूनिट को स्थापित करने के साथ ही इसका परीक्षण किया है. मस्जिद साइलेंस जोन में है और इसलिए उसी के अनुसार साउंड की सीमा तय की गई है." वहीं बैंगलोर के मोहम्मद सबील इन साउंड कंट्रोल यूनिट की आपूर्ति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह ध्वनि नियंत्रण प्रोसेसर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित साउंड सीमा से अधिक अज़ान की आवाज की अनुमति नहीं देंगे. यूनिट्स को उन क्षेत्रों के में स्थापित किया जाएगा जहां, मस्जिदें स्थित हैं. 

हम एक परमानेंट फुल-प्रूफ समाधान चाहते हैं- डेवलपर 
इस पहल को शुरु और इसका नेतृत्व करने वाले डेवलपर बीएम सिराज ने कहा, "नवी मुंबई हमेशा से एक शांतिपूर्ण शहर रहा है और यहां के लोग कानून का पालन करने के साथ ही सांप्रदायिक सद्भाव में विश्वास रखते हैं. शहर की मस्जिदों में पुलिस की अनुमति के अनुसार लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं और मस्जिदों की अवाज का स्तर हमेशा सीमा के भीतर ही होगा. हालांकि, हम एक परमानेंट फुल-प्रूफ समाधान चाहते हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य में कोई विवाद न हो."

Maharashtra: ठाणे में 10 पुलिसकर्मी निलंबित, सभी पर एक शख्स के घर से 6 करोड़ रुपये लूटने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget