एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: 'कोई शांति भंग करेगा तो जाति और धर्म की...', नागपुर हिंसा पर विधानसभा में क्या बोले CM देवेंद्र फडणवीस?

Nagpur Violence News: महाराष्ट्र के नागपुर में अफवाह फैसने के बाद हिंसा हुई. हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. सीएम फडणवीस ने कहा कि घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

CM Fadnavis On Nagpur Violence: नागपुर हिंसा मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में आज (18 मार्च) बयान जारी किया. सीएम फडणवीस ने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद अफवाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गईं. इसके बाद उपद्रवियों ने मुंह पर रूमाल बांधकर विरोध जताया. हमले में 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी घायल हुए हैं. एक अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है. 

सीएम फडणवीस ने बताया, "यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं. किसी को भी कानून- व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है. पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी. छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए.''

सीएम फडणवीस ने साथ ही कहा कि यदि कोई शांति भंग करेगा तो जाति और धर्म की परवाह किए बिना कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के ऊपर कोई हमला करेगा तो यह सहन नहीं किया जाएगा. सीएम फडणवीस ने कहा कि हिंसा में 80-100 लोगों को जमावड़ा था. घटनास्थल पर वाहनों को जलाया गया. एक क्रेन और 2 जेसीबी समेत चार वाहनों में आग लगाया गया है. कुछ लोगों पर तलवार से हमला हुआ है.

मौके पर तैनात किए गए हैं CRPF के जवान

सीएम ने विधानसभा में बताया कि इस पूरी घटना में 33 पुलिसकर्मी जख्मी हुई है जिसमें 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी हैं. पांच आम लोगों पर हमला हुआ है. एक पुलिस पर कुल्हाड़ी से वार हुआ है. पूरे मामले में 5 केस दर्ज किया गया है. पुलिस स्टेशन के इलाके में भीड़भाड़ पर रोक लगाई गई है. मौके पर सीआरपीएफ की 5 टुकड़ियां तैनात की गई हैं.

सीएम फडणवीस  ने इससे पहले एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था, ''नागपुर के महल इलाके में तनाव की स्थिति निर्माण हुई वह निंदनीय है. पत्थरबाजी की गई है और पुलिस पर हमला हुआ है. मैंने घटना पर नजर रखा है. मैंने पुलिस वाले से कहा है कि जो भी कड़े से कड़े कदम उठाने की जरूरत है वह उठाया जाए और शांति बनाई जाए. ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget