एक्सप्लोरर

MVA में सीटों को लेकर फंसा पेंच, उद्धव ठाकरे-शरद पवार की डिमांड से कांग्रेस नाराज!

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीटों को लेकर मतभेद उभर कर सामने आए हैं. उद्धव ठाकरे और शरद पवार की डिमांड से कांग्रेस नाराज है.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीट बंटवारे में पेंच फंस गया है. मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर लड़ना चाहती है. उद्धव गुट ने 21 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है. 

वहीं शरद पवार सात सीटें चाहते हैं. ऐसे में कांग्रेस के हिस्से सिर्फ आठ सीटें रह रही हैं, जिससे पार्टी नाराज है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई की अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, कुर्ला, अणुशक्ति नगर, दहिसर, घाटकोपर ईस्ट और घाटकोपर वेस्ट सीट शरद पवार ने मांगी है.

महाराष्ट्र में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव?

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में भले ही सीट शेयरिंग और सीएम चेहरे को लेकर अंदरुनी मतभेद हो लेकिन गठबंधन के नेता लगातार आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा करते नजर आ रहे हैं. 

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट का बड़ा दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने गुरुवार (12 सितंबर) को कहा कि MVA आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 180 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेगा. उन्होंने आगे कहा, ''एमवीए में 125 सीट पर आम सहमति बन गई है और बाकी सीट को लेकर बातचीत जारी है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) शामिल हैं.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल दलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. राज्य में लोकसभा की कुल 48 सीटों में से एमवीए ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, राज्य की सत्ता में बैठी महायुति गठबंधन को इस चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था. महायुति में शामिल पार्टियों को कुल 17 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी, जिसने बाद में कांग्रेस का समर्थन किया था.

ये भी पढ़ें:

अजित पवार गुट के मंत्री की बेटी शरद पवार की पार्टी में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ेंगी विधानसभा चुनाव?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget