एक्सप्लोरर

मुंबई में 2 अलग-अलग इलाकों में मिले अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी; हत्या या हादसा?

Mumbai News: मुंबई के वडाला और दहिसर में 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने ADR दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान और मौत के कारण जांच जारी है.

Maharashtra News: मुंबई में महज कुछ घंटों के अंतराल में 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहला मामला वडाला के प्रतीक्षा नगर इलाके का है, जहां एक गटर से सड़ा-गला शव बरामद हुआ। दूसरा मामला दहिसर से सामने आया, जहां एक ऑटो रिक्शा से एक युवक का शव मिला। दोनों ही मामलों में अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने जांच की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

वडाला टीटी पुलिस के अनुसार, शाम के समय एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि प्रतीक्षा नगर इलाके में स्थित गटर से तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को गटर में एक अज्ञात शख्स का बुरी तरह सड़ा-गला शव मिला। शव इतनी बुरी हालत में था कि उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ADR (Accidental Death Report) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिक्शे में मिला अज्ञात युवक का शव

दूसरी घटना मुंबई के दहिसर इलाके की है, जहां एक रिक्शे से 30 से 35 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस को रात करीब 8:30 बजे स्थानीय नागरिक की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। शव पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। दहिसर पुलिस ने भी ADR दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता चल सके।

दोनों ही मामलों में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये मौतें किसी हादसे का नतीजा हैं या किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकेगा।

 

 

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget