एक्सप्लोरर

Maharashtra School News: महाराष्ट्र में स्कूल बंद करने का फैसला छोड़ा गया जिला अधिकारियों पर, जानें और क्या बोले एजुकेशन मिनिस्टर

Maharashtra School News: महाराष्ट्र के स्कूलों को बंद करने का फैसला वहां के जिला अधिकारियों पर छोड़ा गया है. इसके साथ ही वैक्सीनेशन की तैयारियां भी तेजी से हो रही हैं.

महाराष्ट्र के बच्चों को वैक्सीनेट करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. जल्द ही वहां 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगने लगेगी. इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. यही नहीं कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए जहां बीएमसी ने मुंबई के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए हैं वहीं महाराष्ट्र की स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने सभी जिलों के स्कूल बंद करने का निर्णय वहां के जिला अधिकारियों पर छोड़ा है. जिस जिले में कोविड के जितने एक्टिव केस हों, उस हिसाब से वहां की अथॉरिटी स्कूलों को खोलने, बंद करने, ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लासेस कराने का फैसला कर सकती है. अभी तक राज्य के सभी स्कूलों के लिए कोई निर्णय नहीं आया है.

वैक्सीनेशन की है पूरी तैयारी –

इस बीच राज्य शिक्षा मंत्री ने बच्चों के वैक्सीनेशन प्लान को शेयर किया और ट्विटर के माध्यम से ये जानकारी दी कि ज्यादातर स्कूलों ने वैक्सीन देने की पूरी तैयारी कर ली है और अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चला तो जनवरी महीना खत्म होते-होते अधिकतम स्टूडेंट्स को वैक्सीन की पहली डोज दे दी जाएगी.

मुंबई में बंद किए गए स्कूल –

कोविड – 19 प्रोटोकॉल्स का पालन करने की सलाह देते हुए शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सभी जिले अपनी जरूरत के मुताबिक स्कूलों को खोलने या बंद करने का निर्णय ले सकते हैं. इसी के तहत बीएमसी ने मुंबई के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है.

बीएमसी ने मुंबई के एक से नौंवी तक के और ग्यारहवीं के स्कूल बंद करने के लिए कहा है. जबकि दसवीं और बारहवीं की क्लासेस ऑफलाइन संचालित की जा सकती हैं. बाकी स्कूल 31 जनवरी तक फिलहाल बंद हैं. केवल ऑफलाइन क्लास ही कंडक्ट की जा सकती है.

जल्द ही आ सकता है निर्णय -

पिछले दिनों कोविड केसेस के बढ़ने से कई जिलों में स्कूल बंद करने या कम क्षमता के साथ संचालित करने पर विचार विमर्श चल रहा है. जल्द ही इस बाबत फैसला आ सकता है. इस बीच पुणे के स्कूल भी क्लास एक से आठ तक के लिए 30 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Sarkari Naukri Alert: दिल्ली के इस विभाग में निकली हैं भर्ती, 10 जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानिए डिटेल 

Raipur District Court Recruitment 2022: रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कई पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget