एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना का कोई नया केस नहीं, मार्च 2020 के बाद पहली बार आंकड़ा जीरो

Mumbai Coronavirus cases: कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब मुंबई में कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया है.

Mumbai Covid Case:  मुंबईकरों के लिए एक खुशखबरी है. देश की आर्थिक राजधानी अब कोरोना (COVID-19) मुक्त हो चुकी है. कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पहली बार मंगलवार को मुंबई (Mumbai) में कोरोना का कोई भी नया केस दर्ज नहीं हुआ. बीएमसी ने यह जानकारी दी. बीएमसी ने बताया कि मार्च 2020 में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब मुंबई में कोरोना का कोई भी केस नहीं मिला.

सोमवार को सामने आए थे 4 नए केस

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना से मौत का भी कोई केस दर्ज नहीं हुई है. इसी के साथ मुंबई में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 11 लाख 55 हजार 240 जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 19 हजार 747 रही. 11 मार्च 2020 को मुंबई में पहली बार कोरोना के दो मरीज सामने आए थे. यानी दो साल 10 महीने और 14 दिनों के बाद शहर में कोरोना का कोई भी केस दर्ज नहीं हुआ है. हालांकि सोमवार को मुंबई में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए थे लेकिन मौत का कोई केस सामने नहीं आया था.

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 8 नए मामले

वहीं यदि महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 8 नए मामले दर्ज किये गए. नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल केस बढ़कर 81 लाख 37 हजार 75 केस हो गए हैं. राज्य से स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. हालांकि इस दौरान कोरोना से किसी की मौत होने की कोई खबर नहीं है. यानी महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 48 हजार 420 ही बनी हुई है.

पुणे में सबसे अधिक एक्टिव केस

बात अगर मरीजों के ठीक होने की करें तो महाराष्ट्र में अब तक 79 लाख 88 हजार 545 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. वहीं राज्य में वर्तमान में कोरोना के 110 केस एक्टिव हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 9737 कोरोना के सैंपल टेस्ट किये गए हैं. राज्य में सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे (33) इसके बाद थाणे (24) और इसके बाद मुंबई (23) में हैं.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: नासिक, अहमदनगर के डीएम, एसपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, बच्चों की बिक्री से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget