एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में इन इलाकों से रहें दूर, भारी बारिश के बीच पुलिस की लोगों से अपील

Mumbai Rain News: मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है और आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करने कहा है.

Mumbai Rain Alert: मुंबई के कई इलाकों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है. ऐसे में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आम लोगों से अपील की है कि वे तटीय इलाकों में ना जाएं. इसके साथ ही यह भी अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो, घर से ना निकलें. दरअसल, मुंबई में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुई है. 

मुंबई पुलिस ने 'एक्स' पर अपील करते हुए लिखा, ''मुंबई में हो रही भारी बारिश को देखते हुए, नागरिकों से अपील की जाती है कि वे तटीय इलाकों में ना जाएं और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें. कृपया एहतियात बरतें और आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें.''

इसलिए तटीय इलाकों से दूर रहने की दी जाती है सलाह
मौसम अच्छा होने के कारण पर्यटक भी मुंबई पहुंच रहे हैं और वे यहां के अलग-अलग टूरिस्ट पॉइंट पहुंच रहे हैं. इनमें से एक नरीमन पॉइंट और मरीन ड्राइव जैसे तटीय इलाके भी हैं जहां पर्यटकों की भीड़ जुट जाती है लेकिन प्रतिकूल मौसम के दौरान समुद्री इलाकों में जाना खतरे से खाली नहीं होता. इसलिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस लोगों को वैसे इलाकों से दूर रहने की सलाह देती है.

मुंबई में तीन दिनों में 326 मिलीमीटर बारिश
उधर, मुंबई में शनिवार को अंधेरी इलाके में एक सबवे पानी से भर गया था जिसे बंद करना पड़ा था तो वहीं एक इलाके में रिहायशी मकान का एक हिस्सा ढह गया था जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी. इसके साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर भी पानी जम गया था. विले पार्ले के निचले इलाके भी जलमग्न हो गए थे. बारिश का यह कंडीशन आगे भी जारी रहने के आसार हैं. ऐसे में लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है. मुंबई में बीते तीन दिन के अंदर 326 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. 20 जुलाई को आईएमडी के कोलाबा ऑब्जर्वेटरी में 111 मिलीमीटर और साताक्रुज ऑब्जर्वेटरी में 93 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. 

ये भी पढ़ें- फिल्म 'धर्मवीर-2' में डायलॉग्स ने जरिए उद्धव ठाकरे पर साधा गया निशाना? CM शिंदे ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget