एक्सप्लोरर

मुंबई में रेड अलर्ट, हाई टाइड की चेतावनी, दूसरे दिन भी स्कूल बंद, शहर में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

Mumbai Rain Updates: मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आज दूसरे दिन भी स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. बारिश से रेल सेवाएं और उड़ानें भी प्रभावित हो रही है.

Mumbai Weather Updates: मुंबई में मंगलवार सुबह भी भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बाधित रहा, जिससे यातायात जाम हो गया और सड़कें जलमग्न हो गईं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को शहर में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ साथ हाई टाइड की भी चेतावनी जारी की गई है.

मुंबई में रेड अलर्ट
आईएमडी ने अपने लेटेस्ट पूर्वानुमान में मंगलवार दोपहर 1 बजे तक मुंबई को रेड अलर्ट पर रखा है, जो दर्शाता है कि भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहेगी. मंगलवार दोपहर तक रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पालघर और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर कई जिलों के स्कूलों को 9 जुलाई को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

मुंबई में पिछले नौ घंटे में कितनी हुई बारिश?
मुंबई शहर में सोमवार को नौ घंटों में 101.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि के दौरान इसके उपनगरों में हुई वर्षा से करीब सात गुना अधिक है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि शहर के कोलाबा मौसम केंद्र ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 101.8 मिमी बारिश दर्ज की. उन्होंने कहा, इसके विपरीत, सांताक्रूज मौसम केंद्र, जो मुंबई के उपनगरों के लिए मौसम के मापदंडों को मापता है, ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक केवल 14.8 मिमी बारिश दर्ज की.

आमतौर पर, मुंबई शहर में उपनगरों की तुलना में बहुत कम बारिश होती है. नायर ने कहा, ‘‘पड़ोसी रायगढ़ जिले में भारी बारिश हुई है. चूंकि कोलाबा मौसम केंद्र रायगढ़ जिले के करीब है, इसलिए मौसम केंद्र ने भारी बारिश दर्ज की है.’’ आईएमडी ने कहा कि तटीय रत्नागिरी जिले में 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई.

नायर ने कहा, ‘‘हमने मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक, मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत) जारी किया था. उसके बाद, इसे कमतर कर येलो अलर्ट कर दिया (दिन के दौरान भारी बारिश का संकेत), लेकिन हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं.’’

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को मध्य महाराष्ट्र, जिसमें सतारा और पुणे जिलों के घाट क्षेत्र शामिल हैं, में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और इन स्थानों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. दक्षिण कोंकण के लिए भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले शामिल हैं. आईएमडी ने मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने ADG, IG रैंक के 10 IPS अधिकारियों का किया तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget