एक्सप्लोरर

मुंबई: ग्रांट रोड के वेश्यालय पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया रेस्क्यू

मुंबई की मलबार पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि 14 ग्राहक इन पीड़ित महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित कर रहे थे. पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क पर बड़ी करवाई की है. मलबार हिल पुलिस ने मंगलवार को ग्रांट रोड (पूर्व) इलाके में साईधाम मंदिर से महज 100 मीटर की दूरी पर चल रहे एक वेश्यालय पर छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान वहां से 10 पीड़ित महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनी गणेश शर्मा, रिंजी निमा शेरपा, कृष्णा बिलट भुइयां, विक्रम रजनी भुइयां, अरुण दामोदर यादव, महेशा एच. शिवन्ना, पप्पू कुमार सरजु यादव और अमित कुमार कन्हैया यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मिलकर इस वेश्यालय का संचालन कर रहे थे और अपने लाभ के लिए महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति करवा रहे थे.

कैश और ड्रग्स जब्त

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 14 ग्राहक इन पीड़ित महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित कर रहे थे. इस छापेमारी में लगभग 82,300 रुपये की नकदी और 2.04 ग्राम ड्रग्स (जिसकी बाजार कीमत लगभग 10,000 रुपये है) भी जब्त किया गया है. पुलिस का कहना है कि ये नशा पदार्थ आरोपियों के पास अवैध रूप से, बिक्री और वितरण की नीयत से रखा गया था.

इस पूरे मामले में मलबार हिल पुलिस स्टेशन में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, NDPS एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है.

बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी

हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया कि 2 साल में ऐसी 35 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जो वैश्यावृति में शामिल थीं. ये महिलाएं अलग-अलग समय में अवैध रूप से भारत आईं थी और मुंबई तक पहुंचीं. इन्हें भारत आने के लिए 15-20 हजार रुपये खर्च करने होते हैं, जिसमे एक एजेंट इन्हें बॉर्डर पार करवाने के एवज में कुछ पैसे लेता है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget