एक्सप्लोरर

न्यू इंडिया को-ऑप बैंक घोटाला: 25 करोड़ के घोटाले में पूर्व चेयरमैन और कॉर्पोरेट समूहों पर केस दर्ज

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने EOW ने इंडिया को-ऑपरेटिव बँक लिमिटेड में 24.93 करोड़ रुपये के बड़े आर्थिक घोटाले में चेयरमैन हीरेन भानु और पत्नी गौरी भानु पूरे कॉर्पोरेट समूहों के खिलाफ FIR दर्ज की.

Maharashtra News: मुंबई पुलिस की EOW ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन वाइस चेयरमैन हीरेन भानु और उनकी पत्नी वाइस चेयरपर्सन गौरी भानु के खिलाफ एक और FIR दर्ज किया. पुलिस ने बताया की मुंबई के प्रभादेवी स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 24.93 करोड़ रुपये के बड़े आर्थिक घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में EOW ने IPC की धारा 406, 409, 418 और 120(B) के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में रणजीत भानू (मृत), हिरेन रणजीत भानू, गौरी हिरेन भानू, सतीश चंदर, दमयंती साळुंखे, हरिंदर पाल सिंह, मनोज कुमार पात्रा, सुकेत कुमार पटेल, अभिमन्यु भोन, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के संबंधित संचालक, हार्मिस ग्रुप के संचालक, परसेप्ट ग्रुप के संचालक (नागपुर) को आरोपी बनाया गया है.

बिना ड्यू डिलिजेंस के 77 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी

एक अधिकारी ने बताया की न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक से 122 करोड़ के गबन मामले की जांच के दौरान एक और घोटाला सामने आया की बैंक के तत्कालीन चेयरमैन रणजीत भानू, वाइस चेयरमैन हिरेन भानू, गौरी भानू, एमडी दमयंती साळुंखे, अन्य संचालक और परसेप्ट ग्रुप के हरिंदर पाल सिंह, मनोज पात्रा आदि ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा. बिना उचित ड्यू डिलिजेंस किए 77 करोड़ रुपये तक का लोन परसेप्ट ग्रुप को मंजूर किया.

इसके बाद में हिरेन भानू, सुकेत पटेल और अभिमन्यु भोन ने व्यक्तिगत लाभ के लिए परसेप्ट ग्रुप के साथ झूठे व्यापारिक बिल पेश किए और 6.37 करोड़ रुपये की रकम (किकबैक के रूप में) अपनी कंपनियों में ट्रांसफर करवाई. जब परसेप्ट ग्रुप की लोन अकाउंट्स NPA घोषित हुईं, तो बैंक अधिकारियों ने साजिशन सेटलमेंट के नाम पर 18.56 करोड़ रुपये की मूल और ब्याज राशि माफ कर दी, जिससे कुल 24.93 करोड़ रुपये का बैंक को नुकसान हुआ.

पुलिस के मुताबिक में करीब सैकड़ों करोड़ रुपये के लोन वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) के जरिए बंद किए गए, जिनमें बैंक अधिकारियों को भी पैसे मिलने का संदेह सामने आया है. सूत्रों ने बताया कि, 274 लोन अकाउंट्स में OTS दिया गया, जिनमें से 176 अकाउंट्स में 1 करोड़ रुपये से अधिक के लोन थे. ये सेटलमेंट्स कथित तौर से अचानक और बिना किसी की नजर में लाये हुए और अब इन पर जांच एजेंसियों की नजर पड़ी.

सूत्रों ने बताया कि “जब हमने गहराई से जांच की तो पता चला कि ये OTS एक स्क्रिप्टेड स्कैम था और यहां हमे सेटलमेंट के बाद कुछ अकाउंट्स में पैसे ब्राइब के रूप में ट्रांसफर होने के कुछ सबूत मिले हैं. EOW इस मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रही है ताकि मामले की जांच और भी गहराई से की जा सके.

कैसे हुआ लगभग 400 करोड़ रुपये का ये कथित घोटाला?

एक अधिकारी ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने जानबूझकर लोन को NPA घोषित किया और फिर OTS (वन टाइम सेटलमेंट) का सहारा लिया गया. कम रकम लेकर लोन माफ कर दिया गया. इसके बदले में अधिकारियों को कथित तौर पर मोटी रकम मिली जिसे की किकबैक भी कह सकते हैं.

इस पूरे खेल में जांच एजेंसियों को पूर्व वाइस चेयरमैन हीरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु की बड़ी भूमिका नजर आ रही है. गौरी उस समय कार्यवाहक चेयरपर्सन थीं. सूत्रों ने दावा किया है कि हीरेन और गौरी भानु 122 करोड़ रुपये के गबन मामले में पहले ही आरोपी बनाए जा चुके हैं और प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित हो चुके हैं.

पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया 

इस मामले में कोर्ट ने इनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस के तहत तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. जांच अधिकारी का यह भी दावा है की उनका आखिरी लोकेशन दुबई में पता चला था, लेकिन अब शक है कि शायद वे लंदन में हो सकते हैं, क्योंकि हीरेन भानु के पास ब्रिटिश नागरिकता है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी हो रही है, जिससे इन्हें ट्रैक कर भारत लाया जा सके.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget