एक्सप्लोरर

Lokmanya Tilak Station Fire: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन में लगी आग, छत के ऊपर उठता दिखा काला धुआं, देखें वीडियो

Lokmanya Tilak Terminus Railway Station: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन में आग लगने की खबर सामने आई है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आग की लपटें दूर से देखी जा सकती है.

Lokmanya Tilak Terminus Railway Station Fire: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन में आग लगने की खबर सामने आई है. बता दें, एलटीटी के प्लेटफार्म नंबर 1 के पास स्थित कैंटीन में ये आग लगी है. अग्निशमन दल ने दो गाड़ियां मौके पर भेजी हैं. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन के परिसर में एक भोजनालय में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई.

रेलवे स्टेशन के कैंटीन में लगी आग
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने जन आहार कैंटीन में आग लगने की पुष्टि की और कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी होने की संभावना है क्योंकि प्लेटफॉर्म नंबर 1, जिसके पास यह घटना हुई थी, के साथ ओवरहेड तारों की बिजली आपूर्ति एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी.

रेलवे अधिकारी ने दी ये जानकारी
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एलटीटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जन आहार कैंटीन में दोपहर 2.45 बजे आग लग गई. उन्होंने कहा, ''अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.'' कथित आग की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसमें रेलवे स्टेशन की छत से ऊपर उठता काला धुआं देखा जा सकता है. जब यह घटना हुई तब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कोई यात्री ट्रेन नहीं थी. एक अधिकारी ने कहा, "जन आहार कैंटीन स्टेशन के कॉन्कोर्स एरिया में मुख्य टिकट बुकिंग काउंटर के ऊपर पहली मंजिल पर स्थित है. आग लगने के बाद, बुकिंग काउंटर और घोषणा केंद्र तुरंत खाली कर दिए गए. हैं" फायर ब्रिगेड के अलावा, मुंबई पुलिस, मध्य रेलवे, नागरिक वार्ड अधिकारी, यातायात पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल सहित विभिन्न एजेंसियों के कर्मी मौके पर जुटे हुए थे.

ये भी पढ़ें: Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी में कई कारों में लगी आग, अंदर सो रहा शख्स बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget