एक्सप्लोरर

मुंबई के लग्जरी होटल ग्रैंड हयात को मिली बम से उड़ाने की धमकी! जर्मनी से आया था कॉल

Grand Hyatt Hotel Bomb Threat: मुंबई पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि कॉलर की लोकेशन जर्मनी पाई गई है. उसने फोन कर कहा था कि होटल में बम है जो 10 मिनट में फट जाएगा.

Mumbai Grand Hyatt Hotel Bomb Threat: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है. इस बार मुंबई के लग्जरी फाइव-स्टार होटल ग्रैंड हयात को धमकी भरा कॉल आया है. बताया जा रहा है कि होटल के कस्टमर केयर नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर कहा कि वहां बम है.

मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले ने यह दावा किया था कि बम 10 मिनट के अंदर फट जाएगा. इसके बाद होटल ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस की BDDS (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कॉड) ने होटल परिसर की गंभीरता से जांच की. हालांकि, गनीमत रही कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. 

जर्मनी से आया था फोन
इस संदर्भ में वकोला पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों की मानें तो प्राथमिक जांच में पता चला है की जिस नंबर से होटल के कस्टमर केयर पर कॉल किया गया था, वह जर्मनी का है. 

साल 2022 में भी मिली थी ऐसी धमकी
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के सांताक्रूज में स्थित फाइव-स्टार होटल ग्रैंड हयात को इससे पहले भी ऐसी ही एक धमकी मिली थी. हालांकि, उस बात को अब समय हो गया. साल 2022 के अक्टूबर में नशे में एक शख्स ने फोन कर कहा था कि वह पूरे होटल को बम से उड़ा देगा. इस फोन कॉल से होटल मैनेजमेंट सकते में आ गया था और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. 

पुलिस ने पूरे कैंपस की सघन जांच की थी और साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई थी. इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने उस शख्स का पता लगा लिया था और मालूम चला था कि सूरज जाधव नाम के इस शख्स ने खूब शराब पी रखी थी. वह वकोला का रहने वाला था. 

मुंबई पुलिस को लगातार आ रहे फर्जी कॉल
बता दें, यह मुंबई का ऐसा पहला कॉल नहीं है जिसमें बम की धमकी दी जा रही हो. साल 2025 में ही पुलिस कंट्रोल रूम को कई ऐसे फर्जी कॉल आए हैं, जिसमें मुंबई के ताज होटल, ऑबरॉय होटल, रेलवे और बस स्टेशन के साथ एयरपोर्ट और यहां तक कि स्कूल और कॉलेज को भी बम की धमकी दी गई हैं. जांच में पुलिस ने सभी कॉल फर्जी पाए थे.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
Mumbai News:  रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
 रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
Mumbai News: नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार
नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एक बार फिर आया भूकंप, दो दिन में पांचवे झटके से कांपी धरती, यहां था केंद्र
महाराष्ट्र में एक बार फिर आया भूकंप, दो दिन में पांचवे झटके से कांपी धरती, यहां था केंद्र

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget