एक्सप्लोरर

मुंबई-गोवा राजमार्ग का कितना काम हुआ पूरा? NCP विधायक के सवाल का मंत्री चव्हाण ने दिया ये जवाब

Mumbai-Goa Highway: मुंबई-गोवा राजमार्ग के काम को लेकर हंगामे के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया. राजमार्ग का कितना काम हुआ है इसका जवाब मंत्री चव्हाण ने दिया है.

Mumbai-Goa Highway News: मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम को लेकर हंगामे के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन में हंगामे की शुरुआत तब हुई जब एनसीपी विधायक विक्रम काले ने व्यस्त राजमार्ग पर फोर-लेनिंग और कंक्रीटीकरण के काम में देरी पर चिंता जताई.

काले को जवाब देते हुए लोक निर्माण विभाग के मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा, "पनवेल-इंदापुर खंड पर निर्माण कार्य 72 प्रतिशत पूरा हो चुका है. इंदापुर और जराप के बीच 85 प्रतिशत प्रगति हुई है."

मंत्री रवींद्र चव्हाण एनसीपी विधायक को दिया जवाब
मंत्री ने विधान परिषद को आश्वासन दिया कि शेष कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. चव्हाण ने यह भी स्वीकार किया कि राज्य सरकार द्वारा कदाचार के लिए प्रतिबंधित कुछ ठेकेदारों ने 555 किलोमीटर लंबे मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम रोकने का प्रयास किया था.

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में राज्य के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं. एनसीपी (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी नेताओं ने अपना असंतोष व्यक्त किया और दावा किया कि राज्य सरकार दोषी ठेकेदारों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रही है. जब उनके हस्तक्षेप के बावजूद हंगामा जारी रहा तो उपसभापति नीलम गोरहे ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी, जो बजट प्रस्तुति की शुरुआत तक थी.

विक्रम काले ने सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल पूछा कि, "मुंबई-गोवा राजमार्ग, जो महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है और कई वर्षों से लंबित है, अभी तक पूरा नहीं हुआ है. हर बार सिर्फ काम प्रगति पर होने की जानकारी दी जाती है लेकिन काम पूरा क्यों नहीं हुआ? इसका जवाब आज तक नहीं मिला. राज्य और केंद्र सरकार से मिलकर इस सड़क को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की."

ये भी पढ़ें: मनोज जरांगे के गांव में पथराव के बाद पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार, 15 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget