एक्सप्लोरर

Mumbai: धारावी में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BMC के वाहन से तोड़फोड़, इलाके में तनाव

Maharashtra News: मुंबई के धारावी इलाके में इस वक्त तनाव की स्थिति है. सैकड़ों लोग इस वक्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन मस्जिद के कथित तौर पर अवैध हिस्से को ढहाने के खिलाफ हो रहा है.

Mumbai News: मुंबई के धारावी (Dharavi) में मस्जिद का कथित तौर पर अवैध हिस्सा तोड़ने के लिए आए बीएमसी (BMC) के अधिकारियों को काम करने से रोका जा रहा है. इलाके में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ गई है. लोगों ने गुस्से में बीएमसी की एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया है. सैकड़ों लोग विरोध में सड़क पर बैठ गए हैं. इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. हालात को सामान्य बनाने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

घटनास्थल के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में लोग दिख रहे हैं जो नारेबाजी कर रहे हैं. उन्हें संभालने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है. लोगों के बीच धक्का-मुक्की होती भी देखी जा सकती है. सड़क पर भीड़ जमा हो जाने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है. 

पुलिस कर रही स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश
पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत करने की कोशिश कर रही है. उनसे अपील की जा रही है कि जो वाहन ट्रैफिक में फंसे हैं उन्हें निकलने दिया जाए. लोगों से अपील की गई है कि वे वाहनों को नुकसान ना पहुंचाएं. शांति से बैठकर बात करने का भी अनुरोध किया गया है. वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग भी इस दौरान सामने आए और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की कि वे साइड में बैठ जाएं ताकि वाहन निकल सकें. 

क्या है पूरा मामला?
धारावी स्थित इस मस्जिद का नाम 'महबूब सुबहानि' है. यह मस्जिद 60 साल से ज्यादा पुरानी है. इस मस्जिद को दो साल पहले नोटिस भेजा गया था. उस समय मामले में किसी भी तरह का हल नहीं निकल पाया था. यह मस्जिद जब बनाई गई थी तब यह ग्राउंड प्लस 2 मंजिल की थी. इस मस्जिद में बारिश का पानी घुस जाता था और इसी वजह से मस्जिद के मरम्मत का काम कराया गया था.

जनसंख्या बढ़ने की वजह से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एक मंजिल को बढ़ा दिया गया था. तीन साल पहले से काम चल रहा था और अब जाकर मस्जिद पूरी तरह से तैयार है. 

ये भी पढ़ें- Mumbai: सुबह-सुबह जुहू बीच पर ट्रैक्टर चलाते दिखे CM एकनाथ शिंदे, तटों की सफाई में बंटाया हाथ

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget