एक्सप्लोरर

Mumbai DEMU Train Fire: महाराष्ट्र में धू-धू कर जली पैसेंजर ट्रेन की पांच बोगियां, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Mumbai DEMU Train News: महाराष्ट्र के अहमदनगर में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग गई. घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.

Mumbai DEMU Train Fire in Ahmednagar: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल-इलेक्ट्रिक बहु इकाई (डीईएमयू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में सोमवार दोपहर आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी.

क्या बोले मुख्य जनसंपर्क अधिकारी?
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है और आग दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई. उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अहमदनगर जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.

सीपीआरओ मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई. किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है. आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा. रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया है. 

किसी के घायल या मौत की खबर नहीं
इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि खबर है कि आग से ट्रेन को भारी नुकसान हुआ है. ट्रेन में आग लगते ही सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस आग के कारणों की जांच की जाएगी. ये ट्रेन अहमदनगर जा रही थी, तभी नारायण दोह के आगे नगर सोलापुर हाईवे पर गेट के पास अचानक आग लग गई. जिसके बाद सनसनी मच गई. 

अहमदनगर-न्यू आष्टी रेलवे सेवा 23 सितंबर 2022 से नियमित रूप से शुरू हो गई है. यह ट्रेन अहमदनगर से सुबह 7.45 बजे रवाना होती है और सुबह 10.15 बजे न्यू आष्टी पहुंचती है. फिर सुबह 11 बजे नई आष्टी से दोपहर 2 बजे रवाना होती है. रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है. अहमदनगर नगर निगम के कर्मचारियों और नागरिकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
उमेश हत्याकांड: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहा', आरोपी मौलाना को कोर्ट से झटका
उमेश हत्याकांड: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहा', आरोपी मौलाना को कोर्ट से झटका
मुंबईः पीक आवर में बढ़ेंगी लोकल ट्रेनें? कल्याण-डोंबिवली के लाखों यात्रियों को इंतजार
मुंबईः पीक आवर में बढ़ेंगी लोकल ट्रेनें? कल्याण-डोंबिवली के लाखों यात्रियों को इंतजार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget