एक्सप्लोरर

'सरेआम चिल्लाता था, नॉनवेज खाने पर भी विवाद', प्रेमी से तंग एयर इंडिया की पायलट ने किया सुसाइड

Suicide Case: मुंबई के अंधेरी इलाके में खुदकुशी का मामला सामने आया है. एयर इंडिया की पायलट ने प्रेमी के झगड़े से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Maharashtra News: मुंबई के अंधेरी इलाके में एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट ने खुदकुशी कर ली. महिला पायलट की पहचान सृष्टि तुली के रूप में हुई है. परिवार ने सृष्टि तुली के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. आरोप के मुताबिक आदित्य पंडित गलत तरीके से पेश आता था. बताया गया कि मांसाहारी भोजन खाने को लेकर भी दोनों की अक्सर लड़ाई होती थी. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आदित्य पंडित को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आदित्य पंडित को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया गया है.

प्राथमिकी के अनुसार तुली की आदित्य पंडित से मुलाकात 2 साल पहले दिल्ली में हुई थी. दोनों दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) की ट्रेनिंग ले रहे थे. प्रशिक्षण अवधि के दौरान तुली द्वारका में रहती थी. एयर इंडिया में नौकरी मिलने के बाद तुली जून 2023 में मुंबई चली गई. 25 नवंबर को महिला पायलट का शव घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया. सेवन हिल अस्पताल ने खुदकुशी मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. पवई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की.

महिला पायलट ने की आत्महत्या

परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की गयी. उन्होंने बताया कि आदित्य पंडित अक्सर तुली से दुर्व्यवहार करता था. पंडित की बहन की सगाई समारोह में तुली नहीं जा पाई थी. इसलिए पंडित तुली से नाराज हो गया. उसने लगभग 10 दिनों तक बातचीत नहीं की. तुली मानसिक रूप से परेशान रहने लगी. आदित्य पंडित सार्वजनिक रूप से तुली पर चिल्लाता था. एक बार पार्टी में मांसाहारी खाने के लिए विवाद भी हुआ.

पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

पंडित ने दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी. कई बार उसे बीच सड़क पर भी छोड़ देता था. पंडित की हरकतों से तुली बहुत परेशान रहने लगी थी. पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल शव भेजा गया था. डॉक्टरों ने मौत की वजह फांसी की वजह से दम घुटना बताया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सोनावणे ने बताया कि महिला पायलट का प्रेमी के साथ अक्सर झगड़ा होता था. आये दिन झगड़े की वजह से महिला पायलट परेशान रहने लगी थी.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में मुस्लिम बहुल सीटों पर कैसे जीती BJP, कांग्रेस की क्यों हुई हार? ये फैक्टर रहे अहम


 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget