एक्सप्लोरर

Mumbai: बोरीवली रेलवे स्टेशन पर पिस्तौल के साथ घूम रहा था मॉडल, GRP ने किया गिरफ्तार

Mumbai Model Arrested: मुंबई में हथियार के साथ एक स्ट्रग्लिंग मॉडल गिरफ्तार किया गया है. उसके पास लाइसेंस नहीं था. उसके खिलाफ आर्म्ड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Mumbai News: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान 24 वर्षीय मॉडल और कलाकार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बोरीवली रेलवे पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बोरीवली जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शख्स कुछ टीवी सीरियल में भी काम कर चुका है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभय कुमार है और मीरा रोड इलाके में रहता है. आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां मॉडलिंग से जुड़ा है. शुक्रवार को रेलवे पुलिस बोरीवली स्टेशन पर अपराध विरोधी अभियान चला रही थी. इसके तहत रेलवे स्टेशन के भीतर विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया जा रहा था. इस दौरान बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच पुल पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली खींचते हुए देखा गया.

आरोपी के पास नहीं था गन लाइसेंस
जब उसे रुकने के लिए कहा गया,तो उसने अनदेखा कर दिया और आगे बढ़ता रहा. जब उसे रोककर उसका नाम पूछा गया, तो उसने अपना नाम अभय कुमार बताया. जब उससे बैग के बारे में पूछा गया तो उसने दावा किया कि इसमें कपड़े और अन्य सामान हैं. हालांकि,बैग की जांच करने पर रेलवे पुलिस को एक पिस्तौल और 14 कारतूस मिले. 

जीआरपी अधिकारी ने बताया कि जब अभय कुमार से हथियार के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसके पास लाइसेंस नहीं है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल एक मॉडल और जूनियर एक्टर होने के बावजूद एक अवैध पिस्टल और कारतूस लेकर अभय कहां जा रहा था, उसकी जांच चल रही है.

शौक के लिए रखी था पिस्तौल
जीआरपी निरीक्षक दत्ता खुपकर ने बताया कि 15 अगस्त आ रहा है जो इनपुट मिले हैं उसके आधार पर बोरीवली स्टेशन पर चेकिंग चल रही थी. पुलिस की चेकिंग में व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में था और उसकी जांच की. उसे थाने लेकर आए और बैग चेक किया तो उसमें एक ऑटोमैटिक पिस्टल मिला. उसके पास लाइसेंस नहीं था. जीआरपी ने हथियार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है. वह दोस्तों के साथ रहता है. उसने कहा कि शौक के लिए रखा है. अभी हालांकि जांच चल रही है.

य़े भी पढ़ें- Maharashtra: 'हमें बेवकूफ....', SC-ST सांसदों से PM मोदी की मुलाकात पर क्या बोले प्रकाश आंबडेकर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget