एक्सप्लोरर

Mumabi Rains: भारी बारिश से बेहाल मुंबई को कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट

Mumabi Rains News: आईएमडी मुंबई के डायरेक्टर सुनील कांबले ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 8.30 बजे तक 270 मिमी बारिश दर्ज की गई है. बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rainfall In Mumabi: महाराष्ट्र के मुंबई में बीती रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है. लगातार हो रही तेज बारिश से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले ने जानकारी देते हुए कहा, ''अगर आप मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) और मुंबई क्षेत्र के बारे में बात करते हैं, तो हमने सुबह 8.30 बजे तक 270 मिमी बारिश दर्ज की है. हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और यह कल सुबह तक जारी रहेगा, जिसके बाद बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है.''

कहां कितनी हुई बारिश?

मुंबई शहर में पिछले 3 घंटों में मध्यम से तीव्र और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कोलाबा में 97.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. सांताक्रूज़ में 11.5 मिमी, राम मंदिर में 21 मिमी, बायकुला में 65 मिमी, चेंबूर 38.5 मिमी, सायन में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई

भारी बारिश से क्या-क्या प्रभाव?

• निचले इलाकों के अधिकांश हिस्सों, नदी तट में जलजमाव/बाढ़ की स्थिति

• सड़क, रेल, हवाई और नौका परिवहन में बाधा

• प्रमुख सड़कें और लोकल ट्रेनें प्रभावित

• हाई टाइड के साथ अचानक बाढ़ की संभावना

• नगरपालिका सेवाओं (पानी, बिजली आदि) में रुकावट की संभावना

• बहुत पुरानी और बिना रखरखाव वाली इमारतों की संरचना को ख़तरे की संभावना

• कभी-कभी 35-45 किमी प्रति घंटे की गति तक तेज़ हवाएं चल सकती हैं

• समुद्र तट के साथ-साथ और उससे दूर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

• कमज़ोर या अस्थायी संरचनाओं को क्षति पहुंच सकती है


अगले दो दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. लोगों को सड़कों, रेलवे ट्रैक, निचले इलाकों में पानी भरे होने, घरों, दुकानों या दफ्तरों में पानी भरने, मेट्रो बंद होने और कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ी. भारी बारिश के चलते उपनगरीय लोकल ट्रेनों में देरी हुई, वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:

Mumbai Rains: मुंबई में आफत की बारिश, 50 फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल बंद, तस्वीरों में देखें हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget