एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में MLC चुनाव से पहले शुरू हुई रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, MVA और NDA को क्रॉस वोटिंग का डर, जानें समीकरण

MLC Election 2024: महाराष्ट्र में 12 जुलाई को 11 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव होना है. ऐसे में हर पार्टी अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में लगी हुई है.

Maharashtra MLC Election 2024: महाराष्ट्र के विभिन्न राजनीतिक दल विधान परिषद की 11 सीट के लिए 12 जुलाई को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव से पहले अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए प्रयासरत हैं.  ऐसे दल ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका के मद्देनजर उनके साथ रात्रिभोज पर बैठक कर रहे हैं वहीं विधायकों को होटल में ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है.

होटल में रुके कांग्रेस के विधायक
उच्च सदन के 11 सदस्य 27 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं और उन रिक्तियों को भरने के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है जहां राजनीतिक दलों का काफी कुछ दांव पर लगा है. इस चुनाव में विधायक निर्वाचक मंडल के सदस्य होते हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने गुरूवार को यहां एक होटल में अपनी पार्टी कांग्रेस के विधायकों के लिए रात्रिभोज रखा है.

उद्धव ठाकरे गुट के विधायक कहां रुके?
दूसरी तरफ, विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की घटक शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार रात मध्य मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रात्रिभोज पर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को उपनगरीय क्षेत्र के एक पांच सितारा होटल में ठहराएगी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवेसना के विधायक विधान परिषद चुनाव के पहले एक बैठक के लिए बुधवार सुबह विधानभवन परिसर में इकट्ठा हुए. बीजेपी विधायक दल ने भी विधानभवन परिसर में अपने सदस्यों के साथ रणनीतिक बैठक की.

विधानपरिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को छह साल का अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. इनमें अविभाजित शिवसेना की मनीषा कायंदे और अनिल परब, कांग्रेस की पी सातव और वजाहत मिर्जा, अविभाजित एनसीपी के अब्दुल्ला दुर्रानी, ​​​​बीजेपी के विजय गिरकर, निलय नाइक, रमेश पाटिल, रामराव पाटिल, राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के महादेव जानकर और पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के जयंत पाटिल शामिल हैं.

किसके पास कितने विधायक?
राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा ही विधानपरिषद के इस चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल है. फिलहाल विधानसभा की प्रभावी संख्या 274 है. हर विजयी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता के 23 मत हासिल करने होंगे. विधानसभा में बीजेपी 103 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है वहीं शिवेसना के पास 38, एनसीपी के पास 42, कांग्रेस के पास 37, शिवसेना (यूबीटी) के पास 15 और एनसीपी (एसपी) के पास 10 सदस्य हैं.

सदन में अन्य दलों में बहुजन विकास आघडी के तीन, समाजवादी पार्टी के दो, एआईएमआईएम और प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो-दो, मनसे, माकपा, स्वाभिमानी पक्ष, जनसुराज्य शक्ति पार्टी, आरएसपी, क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष और पीडब्ल्यूपी के एक-एक सदस्य हैं. इसके अलावा 13 निर्दलीय विधायक भी हैं.

बीजेपी ने पांच प्रत्याशियों-- पंकजा मुंडे, योगेश तिलकर, परिणय फूके, अमित गोरखे, सदाभाउ खोट तथा उसकी सहयोगी शिवसेना ने दो प्रत्याशियों - पूर्व लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने और भावना गवली को चुनाव मैदान में उतारा है. एनसीपी ने शिवाजीराव गरजे और राजेश वितेकर को टिकट दिया है. पिछले सप्ताह शिवेसना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विश्वास जताया था कि विपक्षी गठबंधन के सभी तीनों उम्मीदवार विजयी होंगे.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: 'छगन भुजबल करते हैं मराठा समुदाय से नफरत', मनोज जरांगे ने दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget