एक्सप्लोरर

खुशखबरी! MHADA के 5000 हजार से ज्यादा घरों के लिए लॉटरी, आवेदन शुरू, पढ़ें हर जरूरी जानकारी

MHADA Konkan Board Lottery 2025: 3 सितंबर को लकी ड्रॉ निकलेगा. ऑनलाइन आवेदन की 13 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे.

महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरण (MHADA) के कोकण गृहनिर्माण मंडल की ओर से ठाणे शहर, ठाणे जिला और पालघर जिले के वसई क्षेत्र सहित अन्य स्थानों के लिए कुल 5,285 घरों की लॉटरी की घोषणा की गई है. इसके अलावा सिंधुदुर्ग जिले के ओरोस और कुलगांव-बदलापूर क्षेत्रों में कुल 77 प्लॉट्स की बिक्री के लिए भी लॉटरी की घोषणा की गई है.

इस लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, सोमवार 14 जुलाई 2025 दोपहर 1 बजे से ‘गो-लाइव’ कार्यक्रम के माध्यम से शुरू हो गई. इस कार्यक्रम का उद्घाटन म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी  संजीव जयसवाल द्वारा किया गया . कोकण मंडल द्वारा घोषित इस लॉटरी योजना को कुल 5 श्रेणियों में विभाजित किया गया है.

  • 20 % सर्वसमावेशक योजना के तहत – 565 घर
  • 15 % एकात्मिक शहर गृहनिर्माण योजना के तहत – 3,002 घर
  • म्हाडा कोकण मंडल गृहनिर्माण योजना (विखरे हुए घर) – 1677 उपलब्ध घर
  • 50% परवडणीय घर योजना के तहत – 41 घर
  • भूखंड विक्री योजना – 77 भूखंड

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कब तक?

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक
  • अनामत रक़म जमा करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करने वाले आवेदनों की जांच प्रणाली द्वारा की जाएगी और पात्र आवेदकों की प्रारंभिक सूची 21 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी . 
  • दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक
  • अंतिम पात्र सूची जारी होगी: 1 सितंबर 2025 को शाम 6 बजे

लॉटरी ड्रा (कंप्यूटर पद्धति से)

  • स्थान – डॉ. काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह, ठाणे
  • दिनांक – 3 सितंबर 2025
  • समय – सुबह 10 बजे
  • लॉटरी का परिणाम आवेदकों को SMS, ई-मेल और मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत प्राप्त होगा.

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन प्रक्रिया IHLMS 2.0 नामक कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से चलेगी.
  • यह प्रणाली Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है.
  • आवेदक म्हाडा की वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • वेबसाइट पर मार्गदर्शिका, वीडियो, हेल्प फाइल और हेल्प साइट्स भी उपलब्ध कराई गई हैं.

कोकण मंडल की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले मार्गदर्शिका और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget