एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'महाराष्ट्र के गृह मंत्री इस्तीफा दें', विधायक के घर आगजनी पर सुप्रिया सुले का देवेंद्र फडणवीस पर निशाना

Maratha Reservation: एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंके के घर को मराठा आंदोलनकारियों ने फूंक दिया. इसके बाद सुप्रिया सुले ने बीजेपी की गठबंधन सरकार पर सवाल उठाया है.

Supriya Sule On Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच बवाल हो गया. महाराष्ट्र के बीड जिले में एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंके के घर में आगजनी की गई और पथराव किया गया. मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के हमले के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार (30 अक्टूबर) को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री (देवेंद्र फडणवीस) को इस्तीफा देने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की गठबंधन सरकार महाराष्ट्र को नहीं संभाल पा रही है. 

दरअसल, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी को मराठा आरक्षण मुद्दे पर घेरा. उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, आज महाराष्ट्र संकट में है. बीजेपी की गठबंधन सरकार से महाराष्ट्र संभल नहीं रहा है. महाराष्ट्र सरकार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए और महाराष्ट्र की स्थिति को बताना चाहिए. आज महाराष्ट्र में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं और उनके आवास को भी प्रदर्शनकारियों की तरफ से जला दिया जा रहा है. महाराष्ट्र की स्थिति पर महाराष्ट्र सरकार को केंद्र सरकार की मदद लेना चाहिए."

बता दें कि सोमवार को एनसीपी नेता प्रकाश सोलंकी के घर पर आंदोलनकारियों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी. विधायक का एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद आंदोलनकारियों ने माजलगांव स्थित सोलंके के घर पर खड़ी एक कार को भी आग लगा दी. इस ऑडियो क्लिप में उन्होंने कथित तौर पर मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में टिप्पणी की थी और भूख हड़ताल कर रहे आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पर परोक्ष टिप्पणी की थी. प्रकाश सोलंकी ने बताया कि इस हमले के दौरान वह घर पर ही थे. उन्होंने कहा कि सौभाग्य से मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी आंदोलनकारियों के हमले में घायल नहीं हुआ. 

क्यों कर रहे हैं आंदोलन? 

मराठा समुदाय के सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन ने तब जोर पकड़ लिया, जब सामाजिक कार्यकर्ता जरांगे प्रदर्शन के दूसरे चरण के तहत जालना में अंतरवाली सराटी गांव में 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए. उनकी अपील पर कई ग्रामीणों ने गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है. गौरतलब है कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर ताजा आंदोलन मराठा मोर्चा के संयोजक मनोज जरांगे पाटिल की अगुवाई में चल रहा है. 

 

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों ने फूंका NCP विधायक प्रकाश सोलंके का घर, MLA बोले- मैं घर में था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget