एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर आई बड़ी खबर, '1967 के पहले के स्कूल रिकॉर्ड का...'

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. एक्सपर्ट्स दस्तावेजों का मोडी लिपि में रूपांतरण कर रहे हैं.

Manoj Jarange Protest: मराठी भाषा की मोडी लिपि के विशेषज्ञ अनेक कार्यालयों और विभागों के निजाम कालीन दस्तावेजों का रूपांतरण कर रहे हैं ताकि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए मराठवाड़ा में कुनबी लोगों के रिकॉर्ड का पता चल सके. विशेषज्ञों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि भूमि अभिलेख विभाग, तहसील और अन्य कार्यालयों के दस्तावेजों और 1967 के पहले के स्कूल के रिकॉर्ड का अध्ययन किया जा रहा है. 

सरकार ने जारी किया है मसौदा अधिसूचना
महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के साथ बातचीत के बाद एक मसौदा अधिसूचना जारी किया है जिसमें कहा गया है कि किसी मराठा व्यक्ति को जिसके पास यह दर्शाने के लिए रिकॉर्ड हैं कि वह कुनबी समुदाय से जुड़ा है, उसके खून के रिश्ते वाले लोगों को भी कुनबी के तौर पर मान्यता दी जाएगी. कुनबी समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आता है और जरांगे सभी मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र दिये जाने की मांग कर रहे हैं.

क्या बोले कामाजी दाक पाटिल?
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में मोडी लिपि पर केंद्रित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के शिक्षक कामाजी दाक पाटिल ने कहा, ‘‘हम दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं. अगर हमें इन कागजों में कुनबी का उल्लेख मिला तो हम सूचना का रूपांतरण का देवनागरी में करेंगे और इसे जिले के अधिकारियों को सौंप देंगे जो रिकॉर्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे.’’ उन्होंने कहा कि पहले समझा जाता था कि निजाम कालीन ये कागजात हैदराबाद में हैं, लेकिन मोडी लिपि में अनेक दस्तावेज मराठवाड़ा के सरकारी दफ्तरों में भी मिले हैं.

सीएम शिंदे की घोषणा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि मराठा समुदाय को जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए जाने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे. महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर मराठा समुदाय के सदस्यों के उन सभी सगे-संबंधियों को कुनबी के रूप में मान्यता दे दी है, जिनके कुनबी जाति से संबंध होने के रिकॉर्ड मिले हैं.

ये भी पढ़ें: Nagpur RSS: आरएसएस मुख्यालय पर इस तारीख तक नहीं उड़ा पाएंगे ड्रोन, पुलिस का आदेश, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget