एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे के आंदोलन पर मंत्री बावनकुले सख्त, बोले- 'मराठा को मिलेगा आरक्षण लेकिन OBC...'

Manoj Jarange Maratha Reservation: राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देगी, ओबीसी कोटे में कोई बदलाव नहीं होगा. मनोज जरांगे के आंदोलन के बीच सरकार का रुख साफ है.

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को साफ कर दिया कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए अडिग है और यह आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटे को प्रभावित किए बिना दिया जाएगा.

बावनकुले की यह टिप्पणी उस समय आई जब मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने ओबीसी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है.

ओबीसी कोटे में नहीं होगा कोई बदलाव- बावनकुले 

नागपुर में बावनकुले ने कहा, “सरकार का रुख यही है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए और इसके लिए ओबीसी कोटे में कोई बदलाव नहीं होगा. हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और मराठा समुदाय को न्याय दिलाने में पीछे नहीं हटेगी.

जरांगे की टिप्पणी पर मंत्री ने जताई नाराजगी

राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मनोज जरांगे द्वारा की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई. मनोज के बयान को अपमानजनक  बताया है. बावनकुले ने कहा, “महाराष्ट्र फडणवीस का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. राज्य की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि जरांगे को इसके लिए सबक सिखाया जाए.”

उन्होंने यह संदेश स्पष्ट किया कि राजनीतिक आलोचना और असहमति की अपनी जगह है, लेकिन किसी भी नेता का अपमान राज्य सरकार और जनता सहन नहीं करेगी.

बता दें मनोज जरांगे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर लंबे समय से सक्रिय हैं. उनकी मांग है कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए. इसके लिए उन्होंने कई बार भूख हड़ताल और प्रदर्शन किए हैं.

जरांगे का कहना है कि मराठा समुदाय आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है, और उसे शिक्षा व नौकरियों में उचित प्रतिनिधित्व चाहिए. उनके आंदोलन ने राज्य में खासा समर्थन जुटाया है, लेकिन ओबीसी समुदाय के बीच इस मांग को लेकर असंतोष भी बढ़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
महाराष्ट्र में सूखा, लेकिन करोड़ों की गाड़ियां खरीदने जा रही देवेंद्र फडणवीस सरकार
महाराष्ट्र में सूखा, लेकिन करोड़ों की गाड़ियां खरीदने जा रही देवेंद्र फडणवीस सरकार

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget