एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: 'राज ठाकरे पहले पूरी...', मराठा आरक्षण पर जारी बवाल के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

Maratha Reservation News: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सियासत तेज है. एक ओर मनोज जरांगे भूख हड़ताल पर अड़े हैं तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे को जवाब दिया.

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन का आज चौथा दिन हैं. मनोज जरांगे कुनबी समाज समाज के लिए 10% आरक्षण की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए है. वहीं आंदोलन बढ़ने के साथ-साथ अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. 

आंदोलन के तीसरे दिन (31 अगस्त) उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें पूरी जानकारी जुटानी चाहिए थी.

वहीं, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर डटे हैं और तब तक आंदोलन न छोड़ने का ऐलान किया है, जब तक मराठा समाज को ओबीसी कोटे में आरक्षण नहीं मिलता.

एकनाथ शिंदे ने दिया राज ठाकरे को जवाब

सातारा जिले के डेरे गांव में गणेश उत्सव के दौरान पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि ठाकरे को यह भी जानना चाहिए कि 2014 से 2019 के दौरान देवेंद्र फडणवीस की सरकार द्वारा दिया गया आरक्षण सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द कर दिया, जबकि यह कानून हाई कोर्ट में टिक पाया था.

उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने मराठा समाज को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण दिया था. इसके अलावा कुनबी संदर्भों को ढूंढने के लिए समिति बनाई, जिससे मराठा समाज को लाभ मिला है.

शिवसेना मंत्रियों का समर्थन

उपमुख्यमंत्री शिंदे, जो शिवसेना के प्रमुख भी हैं, को उनके सहयोगी मंत्रियों उदय सामंत और दादा भुसे का भी समर्थन मिला है. दोनों नेताओं ने दावा किया कि शिंदे के कार्यकाल में न केवल मराठा समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण मिला, बल्कि खाली पदों पर नियुक्तियां भी की गईं. उन्होंने कहा कि शिंदे का काम मराठा समाज के लिए ऐतिहासिक रहा है और इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. 

इसके जवाब में राज ठाकरे ने कहा था कि जरांगे का आंदोलन क्यों फिर से भड़का, इसका जवाब सिर्फ शिंदे ही दे सकते हैं, क्योंकि पिछली बार उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया था.

जारी है मनोज जरांगे का आंदोलन

दूसरी ओर, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे शुक्रवार (29 अगस्त) से मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक मराठा समाज को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण नहीं दिया जाता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे.

जरांगे ने दावा किया है कि मराठा समाज की जड़ें कृषक कुनबी समाज से जुड़ी हैं और इसी आधार पर उन्हें ओबीसी का हिस्सा माना जाना चाहिए. इस आंदोलन ने राज्य सरकार के सामने एक बार फिर संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण स्थिति खड़ी कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget